पटना(राष्ट्र की परम्परा)
शिक्षा विभाग द्वारा जारी अवकाश तालिका के अनुसार वर्तमान में राज्य में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित है। ऐसे समय में शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाना पूरी तरह से अनुचित एवं अव्यवहारिक है।यह बातें परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने कही।
उन्होंने कहा कि अवकाश का उद्देश्य शिक्षकों को शारीरिक-मानसिक विश्राम प्रदान करना होता है, ताकि वे पुनः नई ऊर्जा के साथ शैक्षणिक कार्यों में योगदान दे सकें। अवकाश के दौरान प्रशिक्षण आयोजित करना न केवल अवकाश नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे शिक्षकों में असंतोष भी उत्पन्न हो रहा है।
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार ने इस निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताते हुए राज्य के माननीय शिक्षा मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग से शीतकालीन अवकाश की अवधि में प्रस्तावित सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की मांग की है।
मृत्युंजय ठाकुर ने कहा कि यदि प्रशिक्षण आवश्यक है तो उसे विद्यालयी कार्य दिवसों में, पूर्व सूचना एवं शिक्षकों की सहमति के साथ आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि शिक्षण व्यवस्था एवं शिक्षक कल्याण दोनों संतुलित रह सकें।
महासंघ ने स्पष्ट किया कि वह शिक्षा की गुणवत्ता के पक्ष में है, लेकिन शिक्षकों के अधिकारों एवं नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…
सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…