योगी सरकार में नौकरी करना मुश्किल,बी एल ओ को मिली जान मारने की धमकी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) चिरैयाकोट नगरपंचायत में धड़ल्ले से चल रहे वोटर लिस्ट में फर्जी को लेकर वोटर से लेकर नगरपंचायत प्रत्याशीयो द्वारा उच्च अधिकारियों तक कई बार शिकायत की थी, जिसे गम्भीरता से लेते हुये उपजिलाधिकारी ने जांच टीम बैठा कर जांच के उपरांत अधिक लोंगो का नाम काट दिया गया, नाम कटने की सूचना मिलते ही कुछ लोग आग बबूला हो गए। बी एल ओ बीरबल राम प्राथमिक विद्यालय चिरैयाकोट के वार्ड नम्बर 1 के रसूलपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। बी एल ओ बीरबल राम ने अपनी जान माल की गुहार लगाते हुये उपजिलाधिकारी व थानाध्यक्ष चिरैयाकोट को तहरीर दिया है, उंन्होने बताया कि टेलहुवा चकवली ग्राम सभा निवासी रामविलास यादव व कैलाश यादव व अन्य लोग नाम काटने की सूचना पर, विद्यालय परिसर में आकर जातिसूचक शब्दों के साथ मा बहन की गलियां देते हुये जान से मारने की धमकियां भी दिए, उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास सरकारी पिस्टल भी है और वह सफाई कर्मी भी हैं। जिनका मकान आजमगढ़ व मऊ दोनों जिले में पड़ता है, दोनों जगहों का नाजायज फायदा लेने के लिए हमारे ऊपर गलत नाम काटने को लेकर आग बबूला हो गये, जिसकी शिकायत थाना प्रभारी चिरैयाकोट को दी गयी लेकिन दो दिन बाद भी एफ आई आर दर्ज नही किया गया है। बी एल ओ ने यह भी बताया की विद्यालय परिसर में भद्दी गालियां व जान से मारने की धमकियो से हम व हमारे बच्चे काफी भयभीत हैं। व हमारे मान सम्मान पर काफी ठेस पहुंची है देखना अब यह है की बीरबल राम को कहा तक न्याय मिलता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड

493 महिला प्रशिक्षुओं ने ली शपथ कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस…

5 hours ago

कलयुगी दामाद ने ससुराल में तिहरा हमला, पत्नी व सास की मौत, ससुर गंभीर

इलाके के बछईपुर गांव के छोटका पूरा में शनिवार की देर रात एक सनसनीखेज वारदात…

6 hours ago

रविप्रताप सिंह ने मोहन सेतु के निर्माण में देरी पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ अर्धनिर्मित मोहन सेतु…

6 hours ago

हिंदी विभाग को मिला नया नेतृत्व: प्रो. विमलेश मिश्र ने संभाली विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

19 hours ago

कुर्थीजाफरपुर : चेयरमैन के रिश्तेदारों को हुआ आवासीय पट्टा 39 साल बाद रद्द

जिलाधिकारी ने दिया कब्जा हटाने का आदेश मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कुर्थीजाफरपुर नगर…

21 hours ago

होमगार्ड्स एनरोलमेंट–2025 परीक्षा का निरीक्षण, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा…

21 hours ago