छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने हेतु समय-सारणी निर्गत

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2022-23 में समस्त वर्गों हेतु छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत एक अवसर देते हुए छूटे हुए विद्यालय / संस्थाओं हेतु कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने हेतु समय-सारणी निर्गत की गयी है जो Scholarship.up.gov.in पोर्टल पर भी प्रदर्शित है। आनलाइन आवेदन करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक देवरिया से हार्ड कापी एवं आनलाइन डाटा अग्रसारित कराकर जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया से पासवर्ड प्राप्त कर सकते है।
शिक्षण संस्थाओं द्वारा शिक्षण संस्थान की मान्यता, परीक्षा संस्था से सम्बद्धता, संचालित किये जाने वाले पाठ्यक्रमो का नाम, अवधि, स्वीकृत सीटो की संख्या, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क पाठ्यक्रमवार पूर्णाक एफिलिएटिंग एजेन्सी / विश्वविद्यालय आदि का विवरण अपडेट करने तथा मास्टर डाटा में अंकित किये गये विवरण तथा अपलोड किये गये अभिलेखो का सत्यापन सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य / प्राचार्य तथा संस्था द्वारा नामित छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से प्रत्येक दशा में 10 अक्टूबर तक कोर्स मास्टर में समस्त औपचाकिताए पूर्ण कर डिजीटली लॉक कर लें। उक्त निर्धारित तिथि समाप्ति में मात्र 04 दिन अवशेष है। दशमोत्तर संस्था के प्रधानाचार्य / प्राचार्य / छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी अपनी डिजीटल सिग्नेचर सेव करते हुए अपना डिजीटल सिग्नेचर जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया कार्यालय में पत्र के माध्यम से सत्यापित करा लें। यदि निर्धारित तिथि तक आप द्वारा अपने संस्था / विद्यालय का मास्टर डाटा अपडेट नही किया जाता है और कोई पात्र छात्र / छात्राएं आवेदन करने से वंचित रह जाते है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संस्था / विद्यालय की होगी। जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं को उन्होंने अवगत कराया है कि वे उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

2 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

2 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

3 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

3 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

3 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

3 hours ago