सीडीओ ने विभिन्न कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका का किया निरीक्षण

उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में 08 कर्मचारी पाये गये अनुपस्थित

स्पष्टीकरण किया तलब

तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण प्रेषित करने का दिया निर्देश

देवरिया, ( राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज पूर्वान्ह 11.15 बजे उपायुक्त, श्रम रोजगार एवं स्वतः रोजगार कार्यालय के उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया, जिसमें 08 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। उन्होने अनुपस्थित कर्मचारियों का आज का वेतन/मानदेय अवरुद्ध करते हुए निर्देशित किया है कि वे अपनी अनुपस्थिति के संबंध में अपना स्पष्टीकरण अपने कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से 03 दिन के अन्दर प्रेषित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने 08 अनुपस्थित कर्मचारियों के विवरण में बताया है कि अनुपस्थित कर्मचारियों में व0सहा0(मनरेगा) नौशादुल्लाह खॉ, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी(मनरेगा) रितुदीप सिंह, डीएमएम(मनरेगा) अरविन्द्र कुमार सिंह, डीएमएम(मनरेगा) कुमार गौरव, डीएमएम(मनरेगा) ओमकार नाथ तिवारी, सीओ(मनरेगा)सुमन कुमारी, पीडीएफ(मनरेगा) कृष्ण कुमार मौर्या तथा च0श्रे0(एनआरएलएम) विद्यावती सिंह सम्मिलित है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

गोरखपुर: जेल में बंद परवेज परवाज की मौत, योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से भी आया था चर्चा में

फोटो फाइल परवेज परवाज दुष्कर्म मामले में उम्रकैद, कई मुकदमों से रहा सुर्खियों में; गोरखपुर…

1 hour ago

चेन्नई मेट्रो को PM मोदी की बड़ी सौगात! CM विजय के साथ किया सफर, 4,900 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन

फोटो X चेन्नई में मेट्रो का नया दौर शुरू, जानिए कब से आम यात्रियों को…

1 hour ago

यूपी में भाजपा का बड़ा चुनावी दांव! 124 विधायकों की रिपोर्ट पर मचा हड़कंप, कट सकते हैं कई दिग्गजों के टिकट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय…

4 hours ago