बड़ौदा यूपी बैंक ग्रामीण में करोड़ो रुपए की हेराफेरी से मचा बवाल जांच जारी

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक भवानी छापर शाखा से करोड़ों रुपए वहां कार्य रत कर्मियों द्वारा गोलमाल किए जाने का हैरत एंगेज एक नया मामला सामने आया है। वहीं यह मामला सामने आते ही बैंक के उच्चाधिकारियों के होश फाख्ता हैं।
प्राप्त समाचार के मुताबिक बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक देवरिया के कार्यालय लीगल एडवाइजर द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक की तरफ से श्रीरामपुर थाने में तहरीर दी गई है। वहीं अभी इसकी जांच भवानी छापर चौकी इंचार्ज कर रहे हैं।
जबकि नवागत शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार गौतम द्वारा पुलिस उच्चाधिकारियों से अपनी शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके बाद से क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी कार्यालय से भी जांच होने की खबर है। वहीं मामले में बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक भवानी छापर प्रबंधक बनाए गए अरविंद कुमार गौतम ने पुलिस उच्चाधिकारियों को अपना शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कि भवानी छापर स्थित बड़ौदा बैंक की शाखा पर तैनात शाखा प्रबंधक राहुल सिंह, व कार्यालय सहायक अभिषेक रंजन द्वारा गम्भीर वित्तीय कदाचार किया जाना बताया गया है। जो रुपयों में संख्या एक करोड़ से ऊपर की है। जबकि यह अनोखा एवं नया मामला प्रकाश में आने के बाद बैंक के अधिकारियों के होश फाख्ता हैं। बताया जा रहा है कि विगत करीब चार रोज से उच्चाधिकारी जांच कर रहे हैं।
जबकि, पुलिस में मामला आने के बाद श्रीरामपुर पुलिस भी जांच में जुटी हुई है। आरोपी दोनों ही बैंक कर्मी फरार बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष कल्याण सिंह सागर ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। जबकि क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि भवानी छापर बड़ौदा बैंक में गड़बड़ी की शिकायत बैंक के शाखा प्रबंधक ने की है। पुलिस जांच कर रही है। जैसे-जैसे तथ्य आएगा उस पर कार्रवाई होगी।
खबर सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दी गई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

2 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

2 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

2 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

3 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

3 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

4 hours ago