नेपाल -भारत सीमा से 5 करोड़ का नशीला पदार्थ चरस बरामद

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना सोनौली पुलिस द्वारा एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के दौरान प्राप्त मुखबीर की सूचना के आधार पर 22फरवरी वृहस्पतिवार को श्यामकाट बाग थाना सोनौली जनपद महराजगंज से नशीले पदार्थ चरस की तस्करी करने हेतु नेपाल राष्ट्र ले जा रहे अभियुक्त को मय बरामदशुदा माल कुल 9.898 किग्रा0 जिसका अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 05 करोड़ रुपये के साथ हिरासत पुलिस में लिया गया।बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0 सं0 25/2024 धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय महराजगंज रवाना किया गया।पुलिस की पूछ-ताछ मे अभियुक्त अपना नाम व पता बसन्त खत्री पुत्र राम बहादुर खत्री निवासी वार्ड नं0 9 घोराई प्रहरी इलाका नरायणपुर जिला दांग नेपाल राष्ट्र उम्र करीब 24 वर्ष बताया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में
एसएसपी अनघ कुमार,सी.एच.पी. सोनौली हे0का0 मनोहर सिंह, का0 सतीश कुमार सहित एसएसबी टीम के एसी आशीष कुमार सिंह, एस कुवैर सिंह का0 रवि
पात्रा,का0 आनन्द प्रकाश,का0 अवनीश कुमार,का0 हैदर अली आदि शामिल रहें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

54 seconds ago

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

17 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

17 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

17 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

17 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

17 hours ago