Categories: Uncategorized

पत्रकारिता विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए आयोजित हुआ इंटरव्यू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर का प्लेसमेंट सेल, कुलपति प्रो. पूनम टंडन की प्रेरणा से विद्यार्थियों के करियर निर्माण हेतु लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा पत्रकारिता विभाग में एक दैनिक समूह द्वारा आयोजित पत्रकारिता के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू सत्र का सफल आयोजन हुआ। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा समन्वित इस प्लेसमेंट एक्सरसाइज में कुल 34 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने कहा कि हमारा प्रयास यही है कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र न रह जाए, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग के लिए भी तैयार करे। प्लेसमेंट सेल को हम एक रणनीतिक इकाई के रूप में देख रहे हैं, जो प्रत्येक विभाग के विद्यार्थियों को अवसरों से जोड़ता है। पत्रकारिता जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें यथार्थ के लिए प्रशिक्षित करते हैं।
प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि विद्यार्थियों में अपार उत्साह देखा गया। उन्होंने पूरी गंभीरता और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। चयन परिणाम बहुत जल्द घोषित किए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि प्लेसमेंट सेल का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग के अनुकूल बनाना है।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले एक महीने में विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थियों का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है, जो इस बात का प्रमाण है कि हमारा शैक्षणिक और प्रशिक्षण तंत्र उद्योग की अपेक्षाओं पर खरा उतर रहा है। विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट ग्राफ निरंतर ऊपर जा रहा है और हम आने वाले समय में और भी अधिक अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विभागाध्यक्ष प्रो. कमलेश कुमार गुप्त ने इसे विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षा और उद्योग के मध्य पुल निर्माण की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया।
कार्यक्रम की संकल्पना प्रो. राजेश मल्ल (संयोजक, पत्रकारिता पाठ्यक्रम) और प्रो. अजय कुमार शुक्ल (निदेशक, एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो एवं कैरियर काउंसिल, गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल) द्वारा तैयार की गई थी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के शिक्षकों डॉ. रजनीश चतुर्वेदी, डॉ. अन्वेषण सिंह, डॉ. नरगिस बानो और अभय शुक्ल का सराहनीय सहयोग रहा।

rkpshomnath

Recent Posts

मऊ में चाणक्य अकादमी का कराटे में दमदार प्रदर्शन! 8 पदक जीतकर हासिल किया चौथा स्थान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…

7 hours ago

मंदिरों, शिवालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की विशेष सतर्कता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…

8 hours ago

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को कराया ड्रिल

शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…

8 hours ago

आज के दिन जन्मीं सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं, साहित्य के महान रचनाकार और राजनीति के दिग्गज

इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…

9 hours ago

मंगल की कक्षा में पहुंचा था मैरिनर-9, जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…

9 hours ago

शुक्रवार को इन राशियों के चमकेंगे भाग्य, धन और करियर में सकते हैं नए अवसर

आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…

10 hours ago