गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा कर्नल कमांडेंट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान विश्वविद्यालय में एनसीसी के माध्यम से युवा नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है।
सम्मान समारोह 21 मई 2025 को प्रातः 11:00 बजे महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ सभागार, विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रक्षा और शिक्षा क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि यह सम्मान अकादमिक क्षेत्र और राष्ट्रसेवा के बीच एक मजबूत सेतु को दर्शाता है। वह यह सम्मान विश्वविद्यालय परिवार और एनसीसी के समर्पित कैडेट्स को समर्पित करती हैं, जो अनुशासन, एकता और देशभक्ति की मिसाल हैं।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ए++ मान्यता प्राप्त है। विश्वविद्यालय में एनसीसी के माध्यम से युवा नेतृत्व और राष्ट्रसेवा को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत धनघटा-हैसर के दुघरा स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड पर शुक्रवार…
सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में…
बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद…
कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…