Categories: Uncategorized

श्री राम जानकी मंदिर सोहनपुर पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
भाटपार रानी तहसील के बनकटा थाना क्षेत्र स्थित श्री राम जानकी मंदिर सोहनपुर के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण सोहनपुर देवरिया में योग कार्यक्रम संपन्न हुआ वहीं मुख्य अतिथि भाजपा के गुड्डन कुशवाहा एवं विशिष्ठ अतिथि सीमा कुशवाहा मण्डल अध्यक्ष भाजपा बनकटा रहीं।
वहीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य शामिल रहे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि के साथ ही
उपस्थित जन के द्वारा योग किया गया एवं योग के जरिए निरोग रहने के लिए सभी लोगों से योग अपनाए जाने एवं निशुल्क निरोग रहने की बात पर बल दिया गया।आसपास के ग्रामीण जन ने उपस्थित हो कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया योग किया।
उपस्थित लोगों से योग पर विशेष बल दिया गया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि के द्वारा सभी को योग अपनाने की सलाह देते हुए इस दिशा में सार्थक पहल किए जाने एवं जन जन तक योग को पहुंचाए जाने पर विशेष बल दिया गया। वहीं कार्यक्रम को विस्तृत रूप देने में कार्यक्रम में पधारे भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।जहां योग अपना कर स्वस्थ रहने की सलाह के साथ सभी उपस्थित जन के द्वारा कपाल भांति, अनुलोम विलोम, चक्रासन , वज्रासन भुजंगासन, सूर्य नमस्कार आसान आदि किए कराए गए ।
आखिर में सभी आगत अतिथि जन के प्रति आभार प्रकट भाजपा मण्डल अध्यक्ष बनकटा सीमा कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों में भाजपा के जय प्रकाश तिवारी, गुड्डू गोस्वामी, विनोद सिंह बघेल, बादल सिंह, प्रतीक सिंह, विनोद प्रसाद, नीरज जायसवाल , सद्दाम हुसैन , मनोज कुशवाहा, चन्दन सिंह, शशिकांत यादव ,अभिषेक प्रसाद, शकीला खातून, आरती देवी ,सुनीता देवी, आदि शामिल रहे,

rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

24 minutes ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

24 minutes ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

1 hour ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

1 hour ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

1 hour ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

1 hour ago