अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खामपार देवरिया में हुआ भव्य आयोजन, विधायक सभाकुंवर कुशवाहा और राजकुमार शाही रहे मुख्य आकर्षण

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय, खामपार देवरिया में शुक्रवार को एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग के इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री सभाकुंवर कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य एवं भाजपा नेता श्री राजकुमार शाही शामिल हुए।

इस विशेष मौके पर 50 किलोमीटर के दायरे से आए रोगमुक्त लाभार्थियों, स्थानीय ग्रामीणों और आम जन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और ‘निरोगी काया’ के महत्व को समझाना था।

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की और इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक जीवन शैली है, जो तन, मन और आत्मा की शुद्धि करता है।

इस आयोजन को सफल बनाने में चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निर्देशन में आयुष चिकित्सालय के समस्त चिकित्सक व कर्मचारीगण पूरी निष्ठा से आयोजन में जुटे रहे।

योग सत्र में प्रतिभागियों ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, चक्रासन, वज्रासन, भुजंगासन और सूर्य नमस्कार जैसे विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता विशंभर पांडेय समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता, अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक शामिल रहे। अंत में डॉ. विनोद यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

17 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

20 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago