अंतराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
52 यू०पी०बटालियन एन०सी०सी० देवरिया के तत्वाधान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जनपद के 04 प्रमुख स्थानों पर हुआ। इस शिविर में लगभग 1610 एन०सी०सी० कैडेटों के साथ-साथ देवरिया, सलेमपुर भाटपार रानी तथा रतसिया कोठी उपनगर के अनेक लोगों ने योग कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल रोहित नंदन प्रसाद ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि स्वस्थ रहना है तो योग करना ही होगा। योग विकारों को दूर कर मनुष्य को स्वस्थ रखने का कार्य करता है ।

अगर हम स्वस्थ रहेंगे तभी स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकेंगे। इस दौरान बाबा राघव दास इण्टर कालेज देवरिया के प्रधानाचार्य श्री रमेश सिंह ने बताया कि योग हमारे दैनिक जीवन का एक जरूरी हिस्सा है जिसके द्वारा हम शारिरिक और मानसिंक शांति पा सकते है। इस अवसर पर बापू इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य संतोष प्रसाद, एम०एम०एम०पी०जी० कालेज के प्रोफेसर रामअवतार तथा सूबेदार मेजर उपेन्द्र सिंह, सूबेदार रामकरन शर्मा, ना० सूबेदार मुन्ना साह, प्रधान सहायक राजेश राय आदि ने अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान की।

rkpnews@desk

Recent Posts

अजीतमल में संपूर्ण समाधान दिवस: 106 शिकायतें प्राप्त, 7 का मौके पर निस्तारण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)अजीतमल संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई…

2 minutes ago

विकासखंड का औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति और अभिलेखों की हुई गहन समीक्षा

मोहम्दाबाद (राष्ट्र की परम्परा)l मोहम्दाबाद गोहना विकासखंड में प्रशासन ने कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते…

11 minutes ago

पुलिस प्रशासन ने अभिलेख, मालखाना व हवालात व्यवस्था की जांच

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के थाना तरकुलवा निरीक्षण के तहत पुलिस प्रशासन ने व्यापक समीक्षा…

21 minutes ago

कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों और वैदिक मंत्रों से गूंजा गांव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकास खंड के ग्रामसभा अगया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत…

29 minutes ago

परिवहन विभाग का विशेष मेला, कर भुगतान प्रक्रिया को बनाया गया आसान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित परिवहन मेला के दौरान एकमुश्त कर…

1 hour ago

फरेंदा में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं सैकड़ों फरियादें, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

मौके पर जांच, समयबद्ध कार्रवाई और पारदर्शी समाधान के सख्त निर्देश,फरियादियों को मिला भरोसा महराजगंज…

1 hour ago