भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शांति सद्भावना मंच के बैनर तले अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर टेकुआ चौराहा, क्षेत्र में ईट भट्ठे पर काम करने वाली कामगार महिलाओं को महिला दिवस पर उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी, मंच के राज्य समन्वयक रामकिशोर चौहान ने महिलाओं से साझा की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अधिक वजन का कोई भी वस्तु नहीं उठाना चाहिए,जो काम का समय निर्धारित किया गया है उस समय के अंदर, सूर्योदय के बाद से सूर्यास्त पांच बजे से पहले अपने घर तक पहुंचना चाहिए। आगे चौहान ने बताया कि महिलाओं को किसी भी थाने पर सात बजे सुबह से पहले तथा पांच बजे शाम के बाद थाने पर नहीं बुलाया जा सकता है। जहां तक कोई समस्या महिला से हैं, उससे भी सम्बन्धित महिला कास्टेबल पूछ ताछ कर सकती है। महिलाओ को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए, आत्म निर्भर और स्वालम्बी होना चाहिए, तभी अपना देश खुशहाली के पथ पर अग्रसर होगा। सभी दर्जनों महिलाओं को फल और खाद सामग्री का वितरण किया गया। महिला दिवस पर प्रमुख रूप से चंद्रमोहन, शिवानंद, भीम कुमार भारती, दयालु, विशाल, इंदू देवी, लीलावती, तारा, शीताजी देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…
फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…
सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…
मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…
1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…