पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश सिंह को समारोह पूर्वक दी गई श्रद्धांजलि

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह को पैना गाँव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व उनके चाहने वाले लोंगो का भारी जमघट लगा रहा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रेम प्रकाश सिंह 1992 से लेकर 2002 तक भारतीय जनता पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन वाली सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे, 2012 में समाजवादी पार्टी से विधानसभा बरहज के विधायक रहते हुए उन्होंने अनेको विकास का बिम्ब खड़ा कियाl इसलिए
बरहज की जनता, प्रेम प्रकाश सिंह को आज भी विकास पुरुष के नाम जानती है। स्व.सिंह ने अपने कार्यकाल में बरहज विधानसभा के सभी गांवो को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य कियाl मंत्री और विधायक होने के बाद भी विधानसभा के पिछड़े गाँवो को मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य किया एवं विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराकर प्रत्येक गाँव को रौशनी से भर दिया।
भारतीय जनता पार्टी के सलेमपुर लोकसभा के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि 1992 से लेकर 2002 तक जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी उसमें प्रेम प्रकाश सिंह की अहम भूमिका रहीl उन्होंने सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। ऐसा विकास पुरुष जो आज हम लोगों के बीच नहीं हैं, बरहज की जनता आज भी उनको विकास पुरुष के नाम से जानती है।
श्रद्धांजलि सभा में उनके पुत्रों ने शिववर्धन सिंह, जयवर्द्धन सिंह व शक्तिवर्धन सिंह ने अपने पिता प्रेम प्रकाश सिह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से रविंद्र कुशवाहा सांसद सलेमपुर, कमलेश पासवान सांसद बांसगांव, बजरंग बहादुर सिंह पूर्व विधायक फरेंदा,
नवीन श्रीवास्तव प्रवक्ता बीजेपी, केडी सिंह प्रमुख, डोभी, शिवाजी चंद ब्लाक प्रमुख गगहां, किन्नू शुक्ला ब्लाक प्रमुख उधमसिंह नगर (उत्तराखंड), कृष्ण किंकर सिंह ब्लाक प्रमुख हरैया बस्ती के साथ क्षेत्र के हजारों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

रिश्तों में धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश: मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-प्रेमी को फांसी

मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…

36 minutes ago

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

51 minutes ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

53 minutes ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

1 hour ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

1 hour ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago