कार्यवाही के नाम पर एमबी हाउस को सील करना निंदनीय – शाहनवाज़ आलम

विश्वविद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं, छात्र कहाँ जाएंगे

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के, मुस्लिम बोर्डिंग हाउस से छात्रों को निकाल देने और हॉस्टल को सील कर देने को साप्रदायिक द्वेष भरी कार्यवाई बताया है। उन्होंने छात्रों को तत्काल हॉस्टल अलॉट करने की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में शाहनवाज़ आलम ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है, कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के किसी हॉस्टल से कोई संदिग्ध पकड़ा गया हो, लेकिन कभी भी कार्यवाई के नाम पर किसी हॉस्टल को खाली नहीं करवाया गया है, फिर एमबी हाउस के अंतः वासियों के साथ ऐसा सौतेला व्यवाहर करने के पीछे सिवाए साम्प्रदायिक मानसिकता के और क्या वजह हो सकती है।
उन्होंने कहा कि अभी विश्वविद्यालय में परीक्षाएं भी चल रही हैं, ऐसे में इस तुगलकी कार्यवाई का सीधा असर छात्रों के भविष्य पर भी पड़ेगा, उन्होंने कहा कि यह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों की एकता को भी साम्प्रदायिक आधार पर तोड़ने की कोशिश है, क्योंकि यहाँ के छात्र शिक्षा और रोजगार विरोधी योगी सरकार को लगतार आंदोलनों से चुनौती देते रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से निकले तमाम छात्रों से इस तुगलकी कार्यवाई के खिलाफ़ आवाज़ उठाने की अपील की है।

rkpshomnath

Recent Posts

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

38 minutes ago

देवरिया में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली…

44 minutes ago

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…

49 minutes ago

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

2 hours ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

4 hours ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

4 hours ago