अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस मनाया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल यात्रियों की सुविधाओं के साथ साथ आम जनता की संरक्षा व सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन में तथा सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में 15 जून,2023 को वाराणसी मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस-2023 मनाया गया l

अन्तर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस के अवसर पर सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह एवं सेफ्टी कौंसलरों द्वारा वाराणसी मंडल के वाराणसी सिटी-सारनाथ-रजवारी-औडिहार रेल खण्ड के समपार फाटकों सं-25 स्पेशल,24 स्पेशल,22 सी,21 सी,19 सी,14 सी,12 स्पेशल,9 सी,7 सी एवं 02 बी रेलवे क्रासिंगों पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वाराणसी मंडल के संरक्षा संगठन द्वारा मंडल स्तर पर अभियान चलाकर, आस पास के नागरिकों स्कूल एवं विद्यालयों के बच्चों को संरक्षा के प्रति जागरूक किया । रेलवे फाटकों के नजदीकी गावों, ब्लाकों,आंगनबाड़ी केन्द्रो एवं विद्यालयों में संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सड़क उपयोगकर्ताओं हेतु रेलवे सुरक्षा बल के साथ संयुक्त जाँच एवं काउन्सलिंग अभियान चलाया गया । इसके साथ ही मंडल के विभिन्न रेलवे क्रासिंगों के निकट संरक्षा संगठन के सदस्यों द्वारा रेलवे ट्रैक पार करने से सम्बंधित सावधानियों जैसे ट्रेन के आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए सही गेयर पर वाहन चलाने,रेलवे क्रासिंग से गुजरते समय ध्वनि विस्तारकों एवं ईयरफोन के प्रयोग नही करने तथा सुरक्षा नियमों की अनदेखी से होने वाले गंभीर परिणामो के विषय मे नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अवगत कराकर जागरूक किया । इस दौरान ‘जीवन समय से ज्यादा मूल्यवान है, समपारों को पार करने में सावधानी बरतें‘, ‘समपारों के बन्द होने की स्थिति में उसके नीचे से न जाए‘ तथा ‘समपार खोलने के लिये गेटमैन पर अनर्गल दबाव न बनायें‘ स्लोगन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी गति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जनपद में प्रशासनिक…

2 minutes ago

सड़क दुर्घटना मे दो युवक घायलदेवरिया रेफर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर निवासी दो युवक सोमवार को बरेजी पूल के…

8 minutes ago

सुरक्षा के बिना विकास, जनता की जान जोखिम में

खुला नाला बना हादसों का कारण: हनुमान मंदिर चौराहे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी, प्रशासन…

23 minutes ago

कुशीनगर: रिटायर्ड सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी आबिद हुसैन खां का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र अंतर्गत सिधावें गांव निवासी सेवानिवृत्त सहायक बेसिक…

36 minutes ago

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

9 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

11 hours ago