आइए हम सब मिलकर हर घर-हर आँगन योग को पहुंचाए- नोनीता खुराना

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपनी स्थापना के बाद, 2015 से 21 जून को प्रतिवर्ष “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में हर घर योग हो ऐसा आवाहन पूरे देश में किया है।
आत्मनिर्भर भारत एक पहल संस्था की अध्यक्ष नोनीता खुराना ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं व्यक्त करते हुये बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आइए हम सब मिलकर हर घर हर आँगन योग को पहुंचाए और अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए योग करें और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें। मन के विकारों को दूर करने का योग महत्वपूर्ण साधन है। योगाभ्यास अनेक बीमारियों से बचाता है, अतः प्रतिदिन योग करना चाहिए। हम सभी लोग अपने घर में अपने मोहल्ले में सामूहिक रूप से व्यक्तिगत रूप से योग कर पूरी दुनिया को निरोग रहने का संदेश दे। योग करके स्वस्थ रहेंगे सेवा करके मस्त रहेंगे। ब्रह्मांड पांच तत्वों से मिलकर बना है,वायु, जल, अग्नि, आकाश और पृथ्वी। मानव जन्म जो हमें मिला है, उसे हम सार्थक बनाएं क्योंकि इतना सुंदर जीवन हमने प्राप्त किया है। योग वेदों से लिया गया है, प्राचीन ऋषियों-मुनियों के द्वारा योग को अपनाया गया है। योग स्वयं के द्वारा ज्ञान प्राप्त करना है मात्र प्रदर्शन की वस्तु नहीं है, हमारे अंदर की नकारात्मकता को सकारात्मकता में योग के माध्यम से परिवर्तित कर सकते हैं। नियमित रूप से योग, आसन व प्राणायाम का अभ्यास करे तो कभी कोई तकलीफ नहीं होगी। जीवन स्वस्थ व सुखमय रहेगा। लोगों को योग एवं प्राणायाम को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह योग व प्राणायाम का अभ्यास करके अपने शरीर की समस्त बीमारियों को मिटाना चाहिए। योग से मनुष्य को स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन प्राप्त होता है और योग से शरीर निरोग रहता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

5 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

6 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

7 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

7 hours ago