आंतरशालेय रोबोटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी समय में आने वाली शिक्षा प्रणाली में प्रौद्योगिकी और छात्रों की प्रत्यक्ष भागीदारी बढ़ेगी। ऐसे में भविष्यवाकालीन शिक्षा प्रणाली से छात्रों को परिचित कराने के लिए, महात्मा फुले एजुकेशन ट्रस्ट, धारावी और डब्ल्यूपीपी इंडिया फाउंडेशन द्वारा आंतरशालेय रोबोटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर. उमेश कुमार रस्तोगी, ए .पी. जयरामन (परमाणु वैज्ञानिक – बी.ए.आर.सी), विपणन निदेशक, गूगल इंडिया के सत्यराघवन, चेयरमैन ग्रुप ‘एम’ साउथ ग्रुप एम दक्षिण एशिया के अध्यक्ष तुषार व्यास के साथ ही संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व विधायक बाबूराव माने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
डब्ल्यूपीपी इंडिया फाउंडेशन की निदेशक रमा अय्यर, संस्था के सचिव दिलीप शिंदे, कोषाध्यक्ष प्रमोद माने, संस्था के ट्रस्टी और प्रिंसिपल श्रीमती स्वाति होलमुखे, प्राचार्य वीणा दोनवलकर प्राचार्य कमलेश सोनपासरे के मार्गदर्शन एवं संकल्पना में यह अनोखी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
बता दें’ कि टिंकरथॉन’ शीर्षक के तहत इस प्रतियोगिता में मुंबई के विभिन्न स्कूलों द्वारा छात्रों की प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ नई अवधारणाओं और आविष्कारों से अभिनव गतिविधियों को 3 डी रूप में प्रस्तुत किया गया था। रोबोटिक्स में छात्रों ने वास्तविक रोबोट की मदद से कुछ कार्य किए।
इसे अभिभावकों और छात्रों का अच्छा प्रतिसाद मिला। बता दें कि भविष्य में आने वाली नई शिक्षा प्रणाली में किताबी ज्ञान से ज्यादा टेक्नोलॉजी पर विशेष जोर दिया गया है।

rkpshomnath

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

1 hour ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

2 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

2 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

2 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

2 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

3 hours ago