गुआक्टा ने निंदा कर किया प्रदर्शन

महामंत्री के निर्णय का शिक्षक संघ इकाई ने किया निंदा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को बीआरडी बीडी पीजी कॉलेज आश्रम बरहज में गुआक्टा शिक्षक संघ इकाई ने महामंत्री के निर्णय को लेकर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने निंदा कर विरोध प्रदर्शन किया।
गुरुवार को इकाई शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर सूरज प्रकाश गुप्ता ने बताया कि विगत कई दिनों से विश्वविद्यालय परीक्षा का विरोध , गोरखपुर विश्वविद्यालय से सम्बंध महाविद्यालय शिक्षक संघ कर रहा था। जिसके क्रम में बुधवार को समस्त महाविद्यालयों ने विश्वविद्यालय की पेपर, कॉपी लेकर आये वाहन को महाविद्यालयों में घुसने नही दिया गया,इसकी सूचना होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन आनन फानन में गुआक्टा के महामंत्री को फोन कर वार्ता के लिए बुलाया। जिसमे महाविद्यालय शिक्षक संघ इकाई के कार्यकारणी के किसी भी पदाधिकारीयो की सहमति नही थी, महामंत्री विश्वविद्यालय जाकर अपने कुछ साथियों के साथ अनावश्यक निर्णय लिए, जिसपर गुरुवार को गुआक्टा के अध्यक्ष ने अपनी असहमति व्यक्त की। प्रोफेसर सूरज प्रकाश ने कहा कि महामंत्री का यह निर्णय हम सभी शिक्षकों की भावनाओं पर कुठाराघात व आत्मसम्मान के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि महामंत्री के इस निर्णय के विरोध में महाविद्यालय इकाई शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों ने अध्यक्ष के नेतृत्व में बीआरडी बिडी पीजी कॉलेज आश्रम बरहज में बैठक कर महामंत्री के खिलाफ निंदा कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रोफेसर आरती पाण्डेय, प्रोफेसर अमरेश त्रिपाठी, विनीत कुमार पाण्डेय, डॉ अब्दुल हसीब,डॉ आभा मिश्रा, गायत्री मिश्रा, संजीव कुमार जायसवाल, प्रज्ञा तिवारी, अजय बहादुर, वृजेश यादव सहित स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह,मंजू यादव,अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत: ओम बिरला

डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- डबल इंजन सरकार में विकास को मिली गति लखीमपुर खीरी/लखनऊ,…

2 hours ago

भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा उग्रसेन सेतु-विजय रावत

जल्द निर्माण नहीं तो होगा उग्रसेन सेतु पर धरना-विजय रावत बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)उग्रसेन सेतु…

4 hours ago

गढ़िया रंगीन थाने की भूमि 5 लाख रुपये में नीलाम रामासरे ने लगाई सबसे ऊंची बोली

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना गढ़िया रंगीन की कृषि भूमि बुधवार 28 अक्टूबर को एक वर्ष के…

4 hours ago

मृदा जांच से श्रीअन्न तक, कृषि छात्रों ने प्रयोगशाला और संग्रहालय में सीखा तकनीक का महत्व

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने बुधवार को…

4 hours ago

जनगणना-2027 के लिए 550 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत बुधवार…

4 hours ago

जन्मजात मूक-बधिर बच्चों की सर्जरी के लिए छह लाख रुपये की मदद

पांच वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा कॉक्लियर इम्प्लांट योजना का लाभ, विकास भवन में…

5 hours ago