होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेन्टों की सघन जांच, चेतावनी के सा नोटिस जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार जनपद में आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सफल बनाये जाने एवं आम जनमानस-राम भक्तों को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से अयोध्या मार्ग पर स्थित होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेन्टों की सघन जांच विशेष सचल दल द्वारा की गयी। जिसमें रिलायन्स होटल एवं रेस्टोरेन्ट को साफ-सफाई इत्यादि के लिए नोटिस जारी की गयीl होटल में पानी का परीक्षण, रसोइयों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा डस्टबिन आदि कमियां पायी गयी।
इसी क्रम में गुरुनानक पंजाबी ढाबा को भी साफ-सफाई हेतु नोटिस जारीकियागया। इंडियन फैमिली रेस्टोरेन्ट स्थित एन एच 28 को रजिस्ट्रेशन न दिखा पाने के कारण तथा साफ-सफाई हेतु नोटिस जारी किया गया। शुगर मिल रोड स्थित होटल नैमत में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक पायी गयी तथा रसोइयों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा भूजल परीक्षण हेतु निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

55 minutes ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

1 hour ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

9 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

9 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

9 hours ago