देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सहायक आयुक्त खाद्य -ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवरिया रमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया है कि FSW (Food Safety on Wheels) (सचल खाद्य प्रयोगशाला) द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच किए गए। सहायक आयुक्त (खाद्य) गोरखपुर मंडल, गोरखपुर द्वारा प्रदत्त एफएसडब्ल्यू वैन के माध्यम से सोहनपुर बाजार कोठा मोड़ भाटपार रानी देवरिया में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 24 नमूने जांच किए गए जिनमें छेना मिठाई 04 नमूना, बेसन का लड्डू 01 नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। सोहनपुर बाजार बनकटा रोड मोड़ भाटपार रानी देवरिया में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 21 नमूनों का जांच किये गए, जिनमें से छेना मिठाई 03 नमूना, काली मिर्च 01 नमूना, मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जांच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया।
एफएसडब्ल्यू वैन का संचालन प्रीति चौबे, खाद्य विश्लेषक एवं रंजन कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l होली के पावन पर्व से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)l वैश्विक समुदाय से तात्कालिक अपील करते हुए ज्यूडिशियल काउंसिल ने…
सबूतों के 'कातिल' और साहिबा के 'सिपहसालार' बेनकाब: DVR कांड में विभाग के दो शातिर…
02 मार्च की मध्य-रात्रि से सामान्य आवागमन रहेगा बंद,आपात सेवाएं जारी महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल…
एसपी के निर्देश पर जनपद में चला सघन जागरूकता व प्रवर्तन अभियान महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।…
2 मार्च को जन्मे व्यक्ति: इतिहास में आज जन्मीं महान हस्तियाँ2 मार्च को जन्मे व्यक्ति…