त्योहारों से पहले ट्रैफिक पर कड़ा पहरा, सड़कों पर उतरी यातायात पुलिस

एसपी के निर्देश पर जनपद में चला सघन जागरूकता व प्रवर्तन अभियान

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात अपनी टीम के साथ शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और वाहन स्टैंडों पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को रोक कर नियमों की जानकारी दी, पम्पलेट वितरित किए और सुरक्षित सफर का संदेश दिया।
आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शिकारपुर, सिंदुरिया, नगर क्षेत्र, रोडवेज परिसर और चौपरिया स्थित बस, टैक्सी, टैम्पो व ई-रिक्शा स्टैंडों पर विशेष सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे बाईं ओर वाहन चलाएं, रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचें, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं तथा शराब पीकर वाहन चलाने की गलती बिल्कुल न करें।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, दोपहिया चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया चालकों के लिए सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई। पुलिस प्रशासन ने दो टूक कहा कि जागरूकता के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जनपद में चलाया गया यह अभियान त्योहारों के दौरान सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago