महिला कैदियों और बच्चों की सुविधाओं के दिए निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के समय जनपद न्यायाधीश ने ऐसे बंदियों के मामलों की समीक्षा की, जो निर्धारित सजा की आधी अवधि से अधिक समय जेल में व्यतीत कर चुके हैं अथवा जिनकी जमानत न्यायालय से स्वीकृत होने के बावजूद जमानतदार के अभाव में निरुद्ध हैं। इस संबंध में उन्होंने जिला कारागार अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें –जन्मदिन जो प्रेरणा बन गए

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा जारी एसओपी के तहत जेल बैरकों, पाकशाला एवं चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों के भोजन, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं विधिक सहायता की स्थिति का जायजा लिया गया और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सचिव मनोज कुमार तिवारी ने बंदियों की समस्याएं सुनते हुए निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार की व्यवस्था, नियमित दवाइयों की उपलब्धता तथा महिला कैदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए दूध की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें –इतिहास के पन्नों में 19 दिसंबर : सत्ता, संघर्ष, स्वतंत्रता और परिवर्तन की गूंज

निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, जेलर राजकुमार वर्मा, डिप्टी जेलर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, न्यायालय कर्मी एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

6 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

7 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

8 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

8 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

8 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

9 hours ago