मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने जनपद मऊ के विकास खंड कोपागंज एवं रतनपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़वा स्थित बृहद गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संरक्षित गौवंशों की देखभाल, हरे चारे, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता एवं गौशाला की संरचना की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान रमाकांत उपाध्याय ने पाया कि कुछ गौवंशों की ईयर टैगिंग में अनियमितताएं हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टैगिंग व्यवस्था पारदर्शी और व्यवस्थित होनी चाहिए, ताकि गौवंशों की सही पहचान और देखरेख सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गौवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा व स्वच्छ पानी समय पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही गौशालाओं की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि पशुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी गौवंशों को समुचित पोषण, चिकित्सा सुविधा और देखभाल मिलती रहे। उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल एक परंपरा नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और नैतिक जिम्मेदारी है।
निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी समेत कई अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उपाध्याय ने सभी से गौशालाओं की व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने तथा जनमानस को गौसेवा से जोड़ने का भी आह्वान किया।
Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…
लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…