देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन द्वारा वार्षिक निरीक्षण के क्रम में परेड की ली गयी सलामी एवं पुलिस लाइन्स के सभी कार्यालयों का किया गया । 3 दिवसीय निरीक्षण अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार द्वारा देवरिया पुलिस के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा की उपस्थिति में पुलिस लाईन के परेड ग्राउड में परेड की सलामी ली गयी।
तत्पश्चात पुलिस आवासीय परिसर, प्रशासनिक भवन, क्वार्टर गार्द, सस्त्रगार, परिवहन शाखा, यू0पी112 परिवहन शाखा,भोजनालय, बैरक,केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, जनपद नियंत्रण कक्ष, यू0पी0112 कार्यालय/आरओआईपी, पोलनेट केंद्र का किया गया निरीक्षण एवं दिये गये उचित दिशा-निर्देश।
इसके उपरान्त पुलिस लाईन के प्रेक्षागृह में जनपद के समस्त थानों से आये पुलिस कार्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन किया गया। जिसमें कुल महिला आरक्षी-35, आरक्षी-86, मु0आ0-21,उ0नि0-28 ने सम्मेलन में भाग लिया,उनकी समस्याओं को पुछा गया एवं उनके निस्तारण हेतु संबंधित को उचित दिशा-निर्देश दिये गये। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा उनके कर्तव्यों के प्रति उचित दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लाइन्स विनय कुमार यादव, रिजर्व निरीक्षक पंकज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
न्यायिक हिरासत के बीच आया बड़ा फैसला, दोनों नेताओं की रिहाई से मामले में नया…
डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…
रेलवे का बड़ा फैसला! दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, मार्च तक भी…
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा, विवेचना के दौरान…
गोपालगंज में मौत का तांडव! अलग-अलग हादसों में 11 साल के छात्र समेत तीन की…