खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मध्यान्ह भोजन का किया गया निरीक्षण

पकाए गए भोजन के नमूने लेकर विश्लेषण हेतु किया गया प्रेषित

जनपद कारागार देवरिया के भोजनालय का भी किया गया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सहायक आयुक्त (खाद्य )-ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय कुमार सहाय ने बताया है कि आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के परीक्षण तथा पके पकाए भोजन की गुणवत्ता जांच करने हेतु एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में आज जनपद के सदर तहसील में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया गया एवं पके पकाए भोजन का नमूना लेकर विश्लेषण हेतु प्रेषित किया गया।
जनपद के सदर तहसील के संविलियन विद्यालय बेलावलपुर, बैतालपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, घनश्याम वर्मा द्वारा मध्यान भोजन का निरीक्षण किया गया एवं पके पकाए भोजन में मीनू के अनुरूप बन रहे चावल का चख कर परीक्षण किया गया तथा चावल का नमूना संग्रहित किया गया , एवं 87 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को खाद्य स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
देवरिया सदर तहसील उच्च प्राथमिक विद्यालय, परसा बरवा, बैतालपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र कुमार द्वारा तैयार अरहर की दाल का नमूना संग्रह कर उपस्थित 56 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा एवं स्वस्थ खानपान की आदतों के बारे में जागरूक किया गया।
देवरिया तहसील के बैतालपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मेहड़ा में तैयार अरहर दाल का नमूना संग्रहित करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्रीराम यादव द्वारा कुल 48 विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के टिप्स बताए गए।
देवरिया सदर तहसील के संविलियन विद्यालय, वालियावां बैतालपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा तैयार सब्जी का नमूना संग्रहित करते हुए 59 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में कुल 04 मध्यान्ह भोजन के नमूने संग्रहित किए गए।
जिला कारागार देवरिया में स्थित भोजनालय को ईट-राइट कैंपस घोषित किए जाने तथा भोजन के गुणवत्ता परीक्षण किए जाने की प्रक्रिया में आज मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता द्वारा जनपद कारागार देवरिया के भोजनालय का निरीक्षण कर वहां पर बंदियों के लिए तैयार भोजन जिसमें रोटी, अरहर की दाल ,सब्जी तथा चावल के कुल 04 नमूने विश्लेषण के लिए एकत्रित किए गए हैं तथा झांसी प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी
इस प्रकार आज जनपद में कुल 8 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए गए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जंगल नाहरछपरा में विधिक जागरूकता शिविर, श्रमिकों और महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…

3 hours ago

मिशन सेफ फ्यूचर के तहत चला स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान, तीन का चालान, पंजीयन समाप्त वाहन बंद

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…

4 hours ago

आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई के दौरान नाबालिग और बुजुर्ग महिला की मौत

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…

4 hours ago

जीआरपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…

4 hours ago

सब्जी की फसल बर्बाद सरयू के बढ़ते जल से छोटे किसान परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…

5 hours ago

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…

5 hours ago