निर्माण कार्यों में तेजी लाकर समयबद्ध पूर्ण कराने के दिए निर्देश
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ग्राम हैबतपुर एवं कटरिया में जल-जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन हनुमानगंज ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी द्वारा ग्राम हैबतपुर में गंगा नदी के किनारे निर्माणाधीन 186 MLD के इन्टेकवेल के निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था L&T के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि इन्टेकवेल का कार्य 63 प्रतिशत पूर्ण है,अवशेष कार्य प्रगति पर है। इन्टेक वेल से WTP तक बिछाई जाने वाली वाटर पाइप लाइन के लिए इन्टेक को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली अप्रोच रोड पर लगभग 875 वर्ग मीटर भूमि प्राइवेट लैंड होने के कारण अभी तक अधिग्रहण नहीं हो पाया है,जिसकी प्रक्रिया चल रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजित राम गुप्ता को निर्देशित किया कि आवश्यक कार्यवाही करते हुए अधिग्रहण की प्रक्रिया यथाशीघ्र पूर्ण कराई जाय। उन्होंने कार्यदाई संस्था को कार्य में तेजी लाते हुए समयान्तर्गत कार्य पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा ग्राम कटरिया में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि वर्तमान में लगभग 37 प्रतिशत कार्य पूर्ण है। WTP के लिए उपलब्ध भूमि में 7543 वर्ग मीटर जमीन, जिस पर CWR का निर्माण प्रस्तावित है, का अधिग्रहण नहीं हो पाया है एवं लगभग 450 किलोमीटर पाइप लाइन का कार्य लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने के कारण बाधित है।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग के साथ बैठक आहूत कर शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराए एवं WTP की जमीन के अधिग्रहण के लिए आवश्यक कार्यवाही किया जाय। इस परियोजना से जनपद के विकास खण्ड -हनुमानगंज ,गड़वार,सोहाव, बेरूआरवारी,दूबहड़,रसड़ा एवं चिलकहर के समस्त ग्राम पंचायतों को हर घर नल से जल से आच्छादित किया जाना लक्षित है। ✍️ लेखक: संजय पराते सरकार आदिवासी हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन बजट और…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…