तेंदुए के हमले में गईं मासूम की जान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के मिहींपुरवा लगातार जंगली जानवरों से हो रहे हमलों में लोगों की जाने जा रही हैं कहीं फसलों का नुकसान तो कहीं आदमी की जान की बाजी इस दौरान मोतीपुर रेंज अंतर्गत दौलतपुर ग्राम पंचायत यूनियन पुरवा गाँव में तेंदुए द्वारा एक बालिका को अपना शिकार बना लेने का समाचार प्राप्त हुआ है मालूम हो कि दौलतपुर ग्राम पंचायत के शंकर की 7 वर्षीय पुत्री नंदिनी घर के बाहर लगे नल पर पानी पी रही थी कि इसी दौरान जंगल से निकलकर आए हुए तेंदुए ने नंदनी को नल से ही दबोच लिया तथा उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले जाकर उसे अपना निवाला बना लिया इस दौरान लड़की के घर पर ना मिलने पर खोजबीन जो शुरू हुई तो उसका क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत में बरामद हुआ जानकारी मिलने पर तत्काल डीएफओ आकाशदीप वधावन फील्ड डायरेक्टर दुधवा को सूचित किया ।
खबर मिलने पर रेंज अधिकारी मोतीपुर महेंद्र कुमार मौर्या अपने दल बल के साथ दौलतपुर ग्रामपंचायत घटनास्थल पर पहुंच गए लोगों ने बताया कि बालिका को खोज कर हम लोग हिम्मत हार चुके थे कि थाना प्रभारी मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह के अगुवाई में हम लोगों ने दुबारा उसकी खोजबीन शुरू की तो बालिका का क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत में बरामद हुआ शव को बरामद कर उसको पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है सुबह फील्ड डायरेक्टर दुधवा एफडी बी प्रभाकर व डीएफओ आकाशदीप वधावन घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा परिजनों को ढांढस बंधाया सभी से शांति बनाए रखने की अपील की इस दौरान फील्ड डायरेक्टर व डीएफओ ने बालिका के परिजनों को बालिका के अंतिम संस्कार के लिए ₹10000 नगद राशि भेंट किया तथा कार्रवाई बाद उचित मुआवजा दिए जाने की संतुष्टि की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

2 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

8 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago