बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के थाना रानीपुर के भवानीपुर गाँव निवासी दो वर्षीया बालिका ने धोखे से शीशी में रखी जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी जोगिंदर सिंह पुत्र राम नक्षत्र यादव की दो वर्षीय बेटी नैना की तबियत खराब चल रही थी। थाने में पिता ने सूचना देकर कहा है कि शनिवार शाम को बेटी खेल रही थी। पास में ही एल्यूमिनियम की शीशी में रखी दवा पी लिया। तबियत खराब होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहाँ हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में देर रात को इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
थानाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि शायद शीशी में खेत में दवा डालने वाली कीटनाशक पदार्थ था। जिसे अंजाने में बालिका ने पी लिया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और सही स्थिति पता चल सकेगा।
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…