बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरहज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में जारी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम छोटकी पलिया निवासी अंजनी (35) पत्नी आकाश, रक्षाबंधन पर मायके लार थाना क्षेत्र के ग्राम मझवलिया गई थीं। शाम को वे अपने भाई शिवम (30) के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थीं। उनके साथ उनका एक वर्षीय बेटा अनुराग भी था। कटियारी गांव के पास अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी बरहज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान मासूम अनुराग की मौत हो गई। अंजनी और शिवम की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’ देवरिया…
विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…
विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…
हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…
भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…