प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने खुद को मारी गोली

आजमगढ़( राष्ट्र की परम्परा)l जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव स्थित रॉयल स्टार फैमिली रेस्टोरेंट ढाबे पर पहुंचे प्रेमी युगल ने ढाबा संचालक को खाने का आर्डर दिया और कुछ ही देर होटल संचालक से किराए का कमरा लिया और किराए का कमरा लेकर प्रेमी युगल कमरे के अंदर गए और कुछ ही देर बाद युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मार दी। जब तक लोग समझ पाते युवक वहां स्थित शौचालय में घुसा और खुद को गोली मार ली। मौके पर ही युवक की मौत हो गई जबकि घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेंजा गया है।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जम्मनपुर लाटघाट ग्राम निवासी 22 वर्षीय विशाल का रौनापार थाना अंतर्गत सीमावर्ती गांव निवासी हम उम्र एक युवती से प्रेम संबंध हो गया था, जो दोनों बीएड के छात्र रहे। आज दोनों जमसर गांव स्थित रॉयल स्टार फैमिली रेस्टोरेंट ढाबे पर पहुंचे और खाने का आर्डर दिए और कुछ ही देर बाद होटल परिचालक से किराए का कमरा बुक किए और दोनों प्रेमी युगल किराए के रूम के अंदर चले गए, अंदर जाने के कुछ ही देर बाद कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जबतक लोग समझ पाते तभी पुनः फायर की आवाज हुई और वहां मौजूद लोग आशंका वश जब आगे बढ़े तो अंदर का दृश्य देख हैरान रह गए। अंदर युवती खून से लथपथ रही, यह सब देख कर होटल वालों ने जीयनपुर पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंचे कोतवाल यादवेंद्र पाण्डेय अपने हमराहीयों के साथ होटल के अंदर गए छानबीन जांच के दौरान युवक शौचालय में मृत पड़ा था। मृतक के समीप असलहा गिरा पड़ा था । मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दोनों के पास मिले मोबाइल फोन के माध्यम से उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। कुछ ही देर बाद एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया मौके पर पहुंचे और जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पाण्डेय के साथ जांच पड़ताल कर, मौके से मृतक युवक के घरवालों और होटल संचालक को पुलिस कस्टडी में लिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

4 minutes ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

19 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

39 minutes ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

44 minutes ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

50 minutes ago

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

8 hours ago