अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के सचिव, अपर जिला जज श्याम मोहन जायसवाल ने बताया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 4 मार्च से 11 मार्च तक अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में शुक्रवार को प्राधिकरण के तत्वावधान में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन, कुशीनगर स्थान पडरौना के सभागार कक्ष में किया गया।

विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के सचिव श्याम मोहन जायसवाल, अपर जिला जज ने अपने संबोधन में महिलाओ के साथ हो रहे भेद-भाव, कार्यस्थल पर महिलाओ का लैंगिंक उत्पीड़न आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया। दो महिला रिसोर्स पर्सन पूनम जायसवाल अधिवक्ता, सुमन सिंह अधिवक्ता व टेली लाॅ अधिवक्ता नजमा खातून के द्वारा महिलाओ के अधिकार, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, भ्रुण हत्या, गिरते लिंगानुपात, पारिवारिक विवाद आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दिया गया।

इस कार्यक्रम में लगभग 65 आँगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही। पीएलवी अनुसुइया सिंह, पीएलवी अमिताभ श्रीवास्तव एवं पीएलवी संजय कुमार शाही ने भी उपस्थित समस्त आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को महिलाओ के अधिकारों के प्रति जागरुक किया। साथ ही यह भी बताया कि आप सभी आँगनबाड़ी कार्यकत्री समाज में प्रतिदिन कार्य करती है, आप लोग समाज के मुख्य धारा से जुड़ी हुई है। आप लोग समाज के ज्यादा से ज्यादा महिलाओ को जागरूक करें।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारीगण राजकुमार वर्मा, विजय कुमार मिश्र, अमरनाथ यादव, रविन्द्र नाथ आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में पहुंची डीबीटी राशि

संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों…

16 hours ago

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, सोमवार को विकास भवन में लगेगा ऋण शिविर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर…

17 hours ago

आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे आयोग अध्यक्ष, पढ़ाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ…

17 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय में ‘शोध भारती’ शोध पत्रिका का विमोचन, शोध संस्कृति को मिलेगा नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन…

17 hours ago

भरत तिवारी को कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रतनपुरा (राष्ट्र की परम्परा)। भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देर शाम…

17 hours ago

सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के निधन से शोक की लहर

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन…

18 hours ago