फर्जी सेना के अधिकारी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के कप्तानगंज पुलिस ने भारतीय सेना की वर्दी धारण कर फर्जी अधिकारी बनने वाले, मऊ निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कियाl 9 मार्च को उ0नि0 बेचू प्रसाद यादव हमराहियों के साथ क्षेत्र में मौजूद थे कि, मुखबिर खास ने सूचना दिया कि कल्यानपुर में एक व्यक्ति आर्मी आफिसर की वर्दी में संदिग्ध अवस्था में क्रेटा गाड़ी जो सफेद रंग की है, उसी से घूम रहा है, जो थोडी देर में खलीफतपुर की ओर जाने वाला है, यदि शीघ्रता किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 बेचू प्रसाद यादव कल्यानपुर चौराहे पर आकर वाहन चेकिंग शुरू किया, कि थोड़ी देर बाद कल्यानपुर यादव बस्ती की ओर से एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी आते दिखाई दी। गाड़ी नजदीक आने पर रूकने का इशारा किया गया, गाड़ी रूकते ही ड्राइविंग सीट पर बैठे आर्मी आफिसर का ड्रेस पहने व्यक्ति को नीचे उताकर अपना परिचय बताने को कहा गया, तो आना कानी करने लगा, सख्ती से पूछने पर उसने अपना नाम सन्तोष यादव S/0 श्यामनरायन यादव,कन्धेरी डूमरांव, थाना सराय लखन्सी जनपद मऊ उम्र 27 वर्ष आर्मी का ले0 कर्नल बताया।
परिचय पत्र मांगने पर परिचय पत्र दिया, जिस पर अंग्रेजी में लेफ्टीनेण्ट कैप्टन बैच नं.183 नाम सन्तोष यादव पुत्र श्यामनरायन यादव, कन्धेरी जिला मऊ यूपी, डियूटी फ्राम ऋषिकेश बीएन 143 भर्ती बोर्ड अंकित है। जबकी वर्दी ले0 कर्नल का धारण किया है।

उक्त के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि, मैने समाज में अपना रौब बनाने के लिए उक्त वर्दी को धारण किया था। तलाशी के दौरान एक फोटो स्टेट कैन्टीन स्मार्ट कार्ड, एनपीएस की छाया प्रति, 02 वाकी टाकी सेट मय चार्जर व रंग काला, एक अदद मोबाइलl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

46 minutes ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

1 hour ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

1 hour ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

1 hour ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 hours ago

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

9 hours ago