6 हजार न मिलने पर बिना टांका काटे प्रसूता को भगाया
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिला अस्पताल में स्थित महिला अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियो ने 6 हजार रुपये न मिलने पर प्रसूता का बिना टांका काटे अस्पताल से बाहर कर दिया।
यह दृश्य देखकर अन्य लोग सन्न रह गये और चिंतित हो गए कि उन्हें भी इसी तरह बाहर न कर दिया जाय।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका खलीलाबाद के जनता मार्ग निवासी सुनील उपाध्याय पुत्र साधु शरण ने अपनी पत्नी शालू उपाध्याय काे महिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां की एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ने आपरेशन किया था और लगभग 16 हजार रुपये की दवाएं अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर से मंगवाई थीं। अन्य कार्यों के लिए भी स्वास्थ्यकर्मियों ने पैसे लिये थे। जब वह पत्नी का टांका कटवाने के लिए गए। तब दो स्टाफ नर्सों ने 6 हजार रुपये की मांग करने लगी। तमाम प्रयास के बाद भी वह रुपये नही दे पाए। रुपया न मिलने पर बिना टांका काटे ही प्रसूता को बाहर भेज दिया गया।
जब श्री उपाध्याय ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से की तो महिला अस्पताल के प्रभारी आगे आए और उन्होंने न्याय दिलाने के बजाय उन्हें व उनकी मां, बहन को अपशब्द कहते हुए भगा दिया।
इस मामले पर जब जिम्मेदारों से बात करने की कोशिश की गई तो कोई कुछ बोलने को तैयार नही था।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…
मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…