संविलियन विद्यालय में प्रोवेशन विभाग के, योजनाओं की दी गयी जानकारी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि निदेशक महिला कल्याण उ०प्र० लखनऊ / सचिव महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अनुपालन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, विश्व स्तर की महिलाओं द्वारा की गई उपलब्धियों का जश्न मनाने एवं लैंगिक समानता का आहवान करने के लिए, 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जायेगा तथा महिलाओं की उपलब्धियों की जश्न मनाकर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, साप्ताहिक गतविधियों के अर्न्तगत “आसमा है आगे” थीम के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उ0प्र0 सरकार द्वारा बेटियों की सुरक्षा, स्वास्थ, शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या आदि को लेकर विभिन्न योजनाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है। जिसके सन्दर्भ में जनपद कुशीनगर में कम्पोजिट संविलियग विद्यालय रविन्दरनगर धुस में महिला कल्याण विभाग द्वारा बच्चियों को निरन्तर जागरूक किया जा रहा है। व डिजिटल के बारे में भी बताया गया है।
जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताया कि उक्त के क्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के अर्न्तगत, जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा किशोरीयों एवं महिलाओं से उनके स्वास्थ, शिक्षा, स्वच्छता आदि पर बात की तथा समझाया कि महिला साहस शक्ति क्षमता की प्रतिमृर्ति है। इसी लिए महिलाओं को सबसे पहले मेरा सुरक्षा, मेरा सम्मान पर विचार करना चाहिए। जब नारी स्वयं नीव मजबूत रखेगी तभी भविष्य की पिढी की नीव मजबूत रखेगी, महिलाओं को अपने अधिकार के लिए आगे आना चाहिए किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, इसके अतिरिक्त जन्म लेने वाली बालिकाओं के माता पिता से बच्चियों का आवेदन मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में, आवेदन करने के लिए जागरूक किया और विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओ मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानीलक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टाफ सेन्टर मैनेजर रीता यादव, महिला शक्ति केन्द्र से आदि के विषय में जानकारी दी गयी । इस कार्यक्रम में वन्दना जिला समन्वयक, प्रिति सिंह जिला समन्वयक, प्रधानाध्यापक द्रोपती सिंह, अनुदेशक अजय कुमार,
सहायक अध्यापक रागिनी ओझा आदि उपस्थित रही।

Editor CP pandey

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

12 minutes ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

13 minutes ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

16 minutes ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

43 minutes ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

1 hour ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

1 hour ago