महत्वाकांक्षी योजना 2.0 अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं की दी गई जानकारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगर पालिका सभागार में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना अमृत 2.0 के अंतर्गत लगभग 50.00 करोड़ की परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान किये जाने की जानकारी कराने हेतु अनूप कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता एवं आर के चौधरी, अवर अभियंता,जल निगम द्वारा जलकल अनुभाग के कर्मचारियों, सफाई विभाग के कर्मचारियों तथा सभी नगर पालिका कर्मचारियों के साथ जानकारी साझा कर बैठक में विशेष जानकारी दी गयी। अधिशासी अभियंता,जल निगम देवरिया द्वारा बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद गौरा बरहज को 06 जोन में बांटा गया है, प्रत्येक जोन 04 पानी की टंकी नये ट्यूवेल की स्थापना किया जायेगा।
110 कि•मी• पाइप बिछाया जायेगा 13000 पानी का कनेक्शन
इस परियोजना को लागू कराने में लगभग 6-8 माह का समय लगेगा।
आज जलकल अनुभाग एवं सफाई अनुभाग के सभी कर्मचारियों को नगर में जलस्तर काफी नीचे चले जाने पर चर्चा किया गया तथा जल की समस्या के दृष्टिगत सभी कर्मचारियों को जिन मकानों के कनेक्शन में पानी नहीं आ रहा है उसे बन्द करने व मरम्मत कराने हेतु सख्त निर्देश दिया गया।
भारत सरकार द्वारा संचालित उक्त योजना को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में लागू करने हेतु अध्यक्ष श्वेता जायसवाल व सम्मानित नगरवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए, धन्यवाद ज्ञापित की, तथा परियोजना की कार्य योजना तैयार करने के लिए अधिशासी अभियंता व अवर अभियंता, जल निगम को भी धन्यवाद दी तथा नगरवासियों को अपने कार्यकाल में समुचित शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराने हेतु पूर्णतया आश्वस्त की । नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर के विकास के लिए
आप सभी नगरवासियों का स्नेह एवं आशीर्वाद मेरे ऊपर बना रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

6 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

6 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

6 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

6 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

6 hours ago