बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 01 दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम (एस0सी0एस0पी0) का आयोजन विकास खण्ड परिसर- बांसडीह में किया गया कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं-प्रधानमन्त्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में बीडीओ मनोज कुमार शर्मा रहे। इस मौके पर प्रबन्धक खादी तथा ग्रामोद्योग सुश्री संस्कृति गुप्ता, एडीओ पंचायत,एडीओ आईएसबी, शाखा प्रबन्धक पंजाब नेशनल बैंक बांसडीह अनिल कुमार, धनराज प्रसाद उद्यान विभाग ,वरिष्ठ सहायक श शरद चन्द्र यादव,वरिष्ठ सहायक श्री राकेश कुमार साहु, , विवेकानन्द सिंह, जितेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी के द्वारा किया गया ।
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…