मॉक पोलिंग के द्वारा दी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप नोडल के नेतृत्व में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया भण्डारी, देवरिया सदर में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विद्यालय की छात्रा सृष्टि, रंजना एवं शिखा ने स्वागत गीत, सरस्वती बन्दना एवं मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि जाति, धर्म, वर्ग, मजहब से ऊपर उठकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर। इस उत्सव को मनाना है। साथ ही उन्होंने बच्चों को गृहकार्य दिया कि 1 जून को अपने परिवार के समस्त मतदाताओं को ‘पहले मतदान फिर जलपान’ याद दिलाये। बच्चों द्वारा मतदान प्रक्रिया का डेमो दिया गया जिसमें मुख्य अतिथि शालिनी श्रीवास्तव,ग्राम प्रधान सुनील सिंह, प्रधानाध्यापक शमीम अहमद ने मतदान किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी ग्राम वासियों उपस्थित जन समुदाय को मतदान की शपथ दिलाई तथा हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत सभी में हस्ताक्षर करके 1 जून को मतदान करने एवं अन्य लोगों को प्रेरित करने की शपथ ली। मतदाता जागरूकता संबंधी रंगोली, भाषण एवं निबंध में अव्वल बच्चों को प्रशस्ति पत्र बीएसए द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा आलोक पाण्डे, स्वीप नोडल आशुतोष नाथ तिवारी,शिखर शिवम् त्रिपाठी के साथ-साथ विद्यालय परिवार के अकबर अली, नरेन्द्र तिवारी, खेताराय, संयोगिता शर्मा, अर्चना, वृक्षाली, माधुरी ममता संगीता, उर्मिला, अमरेन्द्र यादव एवं अश्वनी यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बालेंदु मिश्र ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

विधायक निधि के विकास कार्यों में देरी पर सख्त केशव मौर्य, बोले—समयसीमा में पूरा हो हर काम

लंबित प्रस्तावों के एस्टीमेट जल्द तैयार करने के निर्देश, अधूरे कार्यों को तत्काल शुरू कराने…

1 hour ago

निर्माणाधीन मकान में सैटरिंग गिरने से युवक की मौत, दो मजदूर घायल

हादसे के समय मकान में चल रहा था छत की सैटरिंग का काम, घायलों का…

1 hour ago

महिलाओं और वंचित वर्गों के 2.5 लाख नए उद्यमियों को मिलेगा सस्ता ऋण, छोटे कारोबारियों को भी बड़ी राहत: केशव मौर्य

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के फैसलों से किसानों, छोटे कारोबारियों, महिलाओं और वंचित…

1 hour ago

बैंक से 1.73 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई, बिहार पहुंची देवरिया पुलिस

न्यायालय के आदेश पर बक्सर जिले के उमेदपुर गांव में हुई कार्रवाई, श्रीरामपुर पुलिस ने…

1 hour ago

ब्राह्मण है तो सनातन सुरक्षित है ब्राह्मण सनातन की नीव है – पंडित सत्य प्रकाश पांडेय

समाज की मजबूती हमारी ताकत है -हृदय प्रकाश पाण्डेय आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा…

2 hours ago

छठ महापर्व से पहले मां तरकुलहा देवी धाम के पोखरे पर चला स्वच्छता अभियान

खोराबार (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व को लेकर मां तरकुलहा देवी धाम में तैयारियां तेज…

2 hours ago