आईटीआई में चयन परिणाम की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुशीनगर ने अवगत कराया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज, लखनऊ द्वारा जनपद में चल रहे राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई०टी०आई०) में सत्र 2025-2026 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2025-27 (दो वर्षीय) का तृतीय चरण व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का द्वितीय चरण के आवंटन के पश्चात उच्चीकरण का प्रवेश परिणाम घोषित किया गया है, उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने चयन परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in अथवाhttp://www.upvesd.gov.in/dte देखें। तृतीय चरण के प्रवेश की तिथि 31.07.2025 से 05.08.2025 तक (अवकाश सहित) निर्धारित है। अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर क्लिक करें, एवं अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि अंकित करें। यदि अभ्यर्थी का चयन हुआ है, तो उसका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिन्ट वह प्राप्त कर सकता है। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिये गये मो०नं० पर चयनित अभ्यर्थी को उसके चयन की सूचना एसएमएस द्वारा दी जा रही है। चयन न होने की दशा में उसकी रैंक सूचना सहित प्रदर्शित होगी तथा अभ्यर्थी को अगले प्रवेश चरण की प्रतिक्षा करनी होगी। प्रवेशित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण- पत्रों, अंक पत्रों की प्रति एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बंधित प्रवेशित संस्थान के प्रधानाचार्य से अन्तिम निर्धारित तिथि से पूर्व सम्पर्क करके संस्थान में उपलब्ध प्रवेश लिस्ट से जॉच करवाने के उपरान्त अपना प्रवेश ले लें अभ्यर्थी बुलावा पत्र में अंकित विवरण के अनुसार राजकीय /निजी संस्थान में प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करें।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सम्पर्क कर सकते है।

rkpnews@desk

Recent Posts

लावरोव का बड़ा बयान: जर्मनी-जापान को UN सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट पर रूस नहीं देगा समर्थन

न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…

17 minutes ago

बंगाल में भाजपा की नई रणनीति पर जोर, नितिन नवीन सांसदों-विधायकों से करेंगे सीधा संवाद

पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…

25 minutes ago

मधुबनी के 20 साल के युवा ने खोजा गंदे पानी का समाधान, अब उद्योगों के लिए सस्ती तकनीक पर काम

AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…

36 minutes ago

भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला: JSSC-CGL के तीन और अभ्यर्थी CID के हत्थे चढ़े

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा घोटाले में बड़ा एक्शन: तीन और अभ्यर्थी गिरफ्तार, अब तक 19 पर शिकंजा…

45 minutes ago

बारिश बनी आफत! बहराइच में तीन लोगों की मौत, कई इलाकों पर बाढ़ का खतरा

बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; प्रशासन अलर्ट बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में लगातार…

1 hour ago