स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के परिणाम घोषित, इंदौर ने जीता “सुपर स्वच्छ लीग” का खिताब
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के परिणामों में इंदौर ने एक बार फिर अपना परचम लहराते हुए देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव हासिल किया है। बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में इंदौर नगर निगम को “सुपर स्वच्छ लीग शहर” और दस लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में पहले स्थान पर आने के लिए सम्मानित किया।
टॉप 4 शहरों में शामिल हुए ये नगर
इस वर्ष दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सूरत ने दूसरा, नवी मुंबई ने तीसरा और विजयवाड़ा ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। इंदौर लगातार आठवीं बार स्वच्छता में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है, जिससे उसकी स्वच्छता व्यवस्था और जनभागीदारी की मिसाल फिर एक बार सामने आई है।
राष्ट्रपति ने सराहा स्वच्छता का जनांदोलन
राष्ट्रपति मुर्मू ने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, “स्वच्छता अब केवल सरकार की नहीं, देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी बन चुकी है। इंदौर जैसे शहर यह प्रमाणित करते हैं कि इच्छाशक्ति और सामूहिक प्रयास से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।”
क्या है “सुपर स्वच्छ लीग”?
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत इस बार “सुपर स्वच्छ लीग” की एक नई अवधारणा लाई गई, जिसमें शहरों को केवल सफाई ही नहीं, बल्कि जनसहभागिता, कचरा प्रबंधन, संकलन प्रणाली, और स्वच्छता नवाचारों के आधार पर भी आंका गया।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…