इंदिरा गाँधी की जयंती पर पुष्पांजलि
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गाँधी की जयंती सिद्दत के साथ मनायी गयी।लाजपत भवन पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी के नेतृत्व में स्व. इंदिरा गाँधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि दिया।यहाँ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि स्व. इंदिरा गाँधी निडर,निर्भीक अदम्य साहसी एवं दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रतिमूर्ति थीं जिनको भारतीय राजनीति का सबसे सबल तथा सशक्त नेता माना जाता है।बैंकों के राष्ट्रीयकरण से लेकर व हरित क्रांति को नया आयाम देने से लेकर प्रथम परमाणु परीक्षण एवं पाकिस्तान को दो भागों में बाँटने तक के फैसलों ने पूरी दुनिया को इंदिरा गाँधी की ताकत का मुरीद बना दिया जिसके कारण इन्हें आयरन लेडी के नाम से जाने जाना लगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव भोला तिवारी ने कहा कि स्व.इंदिरा गाँधी ने देश में गरीबी हटाओ का नारा देकर गरीबी उन्मूलन का मार्ग प्रशस्त किया।देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने जान की परवाह न करने वाली इंदिरा गाँधी वास्तव में दुर्गा की अवतार थीं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज राव,विजय नेता, जितेन्द्र जायसवाल, रविप्रकाश तिवारी,रामबहादुर सिंह, ब्यास दुबे,धीरज यादव,इसराइल अली आदि मौजूद रहे।
गोरखपुर प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का…
पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…
कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…