विश्व की शक्तिशाली नेताओं में से एक थी इंदिरा गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन कर मनाई गई। सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हुआ। इन्होंने देश को कृषि के मामले में आत्मनिर्भर बनाया।जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्व की शक्तिशाली नेताओं में से एक थी। उन्होंने पाकिस्तान को उसकी हैसियत बताते हुए उसके दो टुकड़े कर बांग्लादेश को अलग राष्ट्र बनवाया। देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम लागू कर इंदिरा गांधी ने देश को विकसित देश राष्ट्र बनाने का काम किया।भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया।आज उनके नीतियों व सिद्धान्तों पर चलकर ही देश आगे बढ़ा है। इस दौरान चंद्रमोहन पांडेय, रामविलास तिवारी,संजय गुप्त, लालसाहब यादव, सत्यम पांडेय, अखिलेश मिश्र, डॉ याहिया अंजुम,मनोज पांडेय, गणेश मिश्र, सैयद फिरोज अहमद, अभितिज पासवान ,विजय चतुर्वेदी, दानिश अंसारी ,योगेंद्र प्रसाद आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

5 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

7 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

7 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

7 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

15 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

18 hours ago