नॉन-मेट्रो शहरों से आकार ले रहा भारत का क्रिप्टो बाजार, निवेश में यूपी बना सबसे बड़ा योगदानकर्ता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत का क्रिप्टोकरेंसी बाजार अब बड़े महानगरों से निकलकर नॉन-मेट्रो शहरों और कस्बों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। कॉइनस्विच की रिपोर्ट ‘हाउ इंडिया इन्वेस्ट्स 2025’ के मुताबिक, उत्तर प्रदेश क्रिप्टो निवेश में देश का सबसे बड़ा योगदानकर्ता बनकर उभरा है, जिसने महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।

छोटे शहरों से बढ़ी क्रिप्टो में भागीदारी

रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टो निवेशकों की भागीदारी अब मेट्रो शहरों से हटकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में तेजी से बढ़ रही है।
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वालों में 45% निवेशक 26 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के हैं, जो इसे युवाओं का पसंदीदा निवेश विकल्प बनाता है।

क्रिप्टो करेंसी पर टैक्स कैसे लगता है?

भारत में क्रिप्टोकरेंसी को वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) की श्रेणी में रखा गया है। इस पर टैक्स के नियम सख्त हैं।

क्रिप्टो टैक्स के प्रमुख नियम

• क्रिप्टो बेचने से हुए मुनाफे पर 30% फ्लैट टैक्स लगता है।
• होल्डिंग पीरियड चाहे कितना भी हो, टैक्स दर समान रहती है।
• केवल खरीद लागत की कटौती की अनुमति
• माइनिंग, ट्रेडिंग फीस या अन्य खर्च कटौती योग्य नहीं।
• क्रिप्टो से हुए नुकसान को अन्य आय से समायोजित नहीं किया जा सकता।
• नुकसान को आगे कैरी फॉरवर्ड करने की अनुमति नहीं
• धारा 194S के तहत हर ट्रांजेक्शन पर 1% TDS कटता है।

कौन-से क्रिप्टो ट्रांजेक्शन टैक्सेबल हैं?

• क्रिप्टो को INR (फिएट करेंसी) में बेचना
• एक क्रिप्टो को दूसरी क्रिप्टो से एक्सचेंज करना
• क्रिप्टो से सामान या सेवाएं खरीदना
• माइनिंग, स्टेकिंग, एयरड्रॉप या रिवॉर्ड के रूप में प्राप्त क्रिप्टो
• गिफ्ट के रूप में प्राप्त क्रिप्टो (छूट सीमा से अधिक होने पर)

क्रिप्टो टैक्स की गणना: उदाहरण

मई 2025 में अनुज ने ₹1,50,000 में बिटकॉइन खरीदा।
दिसंबर 2025 में इसे ₹2,20,000 में बेच दिया।

• कुल लाभ: ₹70,000

• 30% टैक्स: ₹21,000

TDS कटौती

• 1% TDS: ₹2,200

• नेट भुगतान: ₹2,17,800

• ITR फाइल करते समय देय टैक्स: ₹18,800

IPO Listing Dates

• 23 दिसंबर: KSH International – ₹700 करोड़

29 दिसंबर: Gujarat Super-Speciality – ₹250 करोड़

डिस्क्लेमर:- यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। निवेश से पहले अपने पंजीकृत वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें। क्रिप्टो निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है।

Karan Pandey

Recent Posts

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

46 minutes ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

1 hour ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

2 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

2 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

2 hours ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

3 hours ago