नई दिल्ली/अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS)(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर मौजूद भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से सीधी बातचीत की। यह ऐतिहासिक संवाद न केवल भारत के अंतरिक्ष अभियान की उपलब्धि का प्रतीक बना, बल्कि देशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का भाव लेकर आया।
प्रधानमंत्री ने शुभांशु से संवाद की शुरुआत बेहद आत्मीय अंदाज़ में की और कहा,
“आज आप अपनी मातृभूमि से दूर हैं, लेकिन आप भारतीयों के दिलों के सबसे करीब हैं। आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यह यात्रा नए युग का शुभारंभ भी है। इस समय सिर्फ हम दोनों ही बात कर रहे हैं, लेकिन 140 करोड़ भारतीयों की भावनाएं भी मेरे साथ हैं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें अंतरिक्ष में भारत का प्रतिनिधित्व करने और वहां तिरंगा फहराने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी पूछा,
“क्या वहां सब ठीक है? क्या आप ठीक हैं?”
अंतरिक्ष में भी भारतीय स्वाद
बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में शुभांशु से पूछा कि क्या वे अपने साथ गाजर का हलवा लेकर गए हैं। इस पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु मुस्कराए और बोले,
“हां, मैंने गाजर का हलवा, मूंग दाल का हलवा और आम रस भी साथ लाया है। मैं चाहता था कि दूसरे देशों से मेरे साथ आए सभी लोग समृद्ध भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखें। हम सभी ने मिलकर इसे खाया और सभी को यह बहुत पसंद आया।”
दिन में 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त!
शुभांशु शुक्ला ने बताया कि वे 28,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं।
“थोड़ी देर पहले, जब मैं खिड़की से बाहर देख रहा था, तो हम हवाई के ऊपर उड़ रहे थे। हम यहां कक्षा से दिन में 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखते हैं। यह एक अविश्वसनीय अनुभव है।”
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…
थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…
‘दिमागी नक्सली’ टिप्पणी पर राहुल गांधी का पलटवार, सत्य निकेतन हादसे को लेकर BJP सरकार…
सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…
माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…