Categories: Uncategorized

जिलाधिकारी ने टीएचआर प्लांट का निरीक्षण किया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिलाओं द्वारा संचालित टीएचआर प्लांट रजापुर सरैया, विकास खण्ड सेमरियावां का निरीक्षण जिलाधिकारी आलोक कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि टीएचआर प्लांट किराए के भवन में संचालित है और महिलाओं द्वारा कुशल संचालन किया जा रहा है। प्लांट पर साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी थी और विभिन्न श्रेणियों में दिए जाने वाले पोषाहार की निर्माण सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी। उत्पादित सामग्री के पैकिंग का कार्य महिलाओं द्वारा किया जा रहा था।
माह मई 2025 तक के आपूर्ति लक्ष्य के सापेक्ष पोषाहार सामग्री का उत्पादन किया जा चुका है। वर्तमान में मई माह के उत्पादन लक्ष्य के सापेक्ष वितरण का कार्य किया जा रहा है। विकास खण्ड सेमरियावां के 110 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषाहार का वितरण किया जा चुका है।
महिलाओं द्वारा ही उक्त प्लांट का संचालन किया जा रहा है और वितरण कार्य हेतु 3 वाहन लगाए गए हैं। मौके पर उपस्थित महिलाओं ने बताया कि रोस्टर के अनुसार वितरण का कार्य कराया जा रहा है।
इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार, डॉ. प्रभात द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सेमरियावां धर्मेश चन्द्र पाण्डेय एवं डीएमएम महजबीन खांन एवं टीएचआर प्लांट की संचालिका समूह गार्गी प्रेरणा महिला लघु उद्योग की महिलाएं आदि उपस्थित रहीं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कहानी के जरिए सीखेंगे यूपी के नौनिहाल, बालवाटिका से मजबूत होगी शिक्षा की नींव

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी के बालवाटिकाओं में ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान, बच्चों…

1 hour ago

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

2 hours ago

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

2 hours ago

विकास की दौड़ में बुजुर्ग पीछे क्यों छूट रहे हैं?

माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…

3 hours ago

मौत का जाम…!

सागर की धरती रो पड़ी, आँखों में है नमी,किसने घोला ज़हर, बाँटी हैं मौत की…

3 hours ago