भारतीय सेना का दुश्मनों पर करारा प्रहार,

विश्व सनातन संघ ने किया अभिनंदन

जयपुर (राष्ट्र की परम्परा) 7 मई की रात भारतीय सेना ने आतंक के अड्डों पर कहर बनकर टूटते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इस सर्जिकल स्ट्राइक में सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई में लगभग 100 आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह हमला उस अमानवीय आतंकी घटना के जवाब में किया गया, जिसमें 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में श्रद्धालुओं की बस पर हमला कर 26 मासूमों की जान ले ली गई थी।
इस पूरे अभियान का नाम “ऑपरेशन सिंदूर” उन वीरांगनाओं के सम्मान में रखा गया, जिन्होंने अपने पति को शहीद होते देखा। सिंदूर भारतीय संस्कृति में सुहाग की निशानी है और इस नाम के माध्यम से सरकार और सेना ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अपने हर नागरिक और सैनिक के बलिदान को नहीं भूला है। सेना ने अपनी रणनीति के तहत केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे आम नागरिकों और पाकिस्तानी सेना को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। यह भारत की सैन्य परिपक्वता और नैतिक उच्चता का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन को सफल बताते हुए इसे भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा कहा। प्रधानमंत्री ने सभी दलों की आपात बैठक बुलाकर राष्ट्रीय एकजुटता का आह्वान किया। इस ऐतिहासिक विजय पर विश्व सनातन संघ ने भारतीय सेना को शत-शत नमन करते हुए कहा यह कार्रवाई भारत की मातृभूमि के रक्षकों के साहस, समर्पण और संकल्प का प्रमाण है। हम सेना के हर जवान के प्रति कृतज्ञ हैं। ऑपरेशन सिंदूर न केवल आतंक के खिलाफ युद्ध है, बल्कि यह धर्म, संस्कृति और मानवता की रक्षा का संकल्प है। संघ ने यह भी कहा कि यह समय केवल सैन्य जयघोष का नहीं, बल्कि उन शहीदों को श्रद्धांजलि देने का भी है, जिन्होंने अपने प्राण अर्पित किए।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

5 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

5 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

5 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

5 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

5 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

6 hours ago