इंडिया नाऊ न्यूज के पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी

पीडी़त ने लगाई उत्तरप्रदेश के न्यायप्रिय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से न्याय की गुहार

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश आजमगढ जनपद के शाहपूर नौहरा निवासी सैय्यद मासुम अली जो की सिटीजन संस्था के अध्यक्ष व युट्यूब चैनेल इंडिया नाऊ न्यूज के मुंबई के रिपोर्टर के पद पर कार्यरत है। सैय्यद मासुम अली को उनके गाव के मूलभूत विकास कार्यो की पैरवी करना भारी पड रहा है उनके गाव के कुख्यात माफिया अफसर हुसैन व उनके गुर्गों ने जान से मारने की धमकी दिया है।
दबंगों ने पिछले साल मोहरर्म जुलूस को लेकरं काफी विवाद व दबाव बनाया था। जिसके चलते सैय्यद मासुम अली ने दीदारगंज थाना को प्रार्थना पत्र देकर सूचित किया था । लेकिन अभी तक दीदारगंज थाने की तरफ से कोई ठोस कार्यवाही नही की गयी है। जिसके चलते पीड़ित मासूम अली व उसका परिवार डरा व सहमा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक अफसर हुसैन गाव के आने जाने वाले जगह (चक मार्ग)को जबरन कब्जा कर खेत बना लिया था जिससे ग्रामवासीयो को काफी मुसीबतो का सामना करना पडता था जिसकी लगातार शिकायत सैय्यद मासुम अली उनके सहयोगी पत्रकार मित्रो ने लिखित स्वरूप मे शासन प्रशासन व राजस्व विभाग को अवगत कराया था।जिससे प्रशासन के कानूनगो व लेखपाल ने संज्ञान मे ले लिया है और अब जल्द ही उक्त गाव मे विकास कार्य व मूलभूत सुविधाओ पर ध्यान दिया जाएगा।

इस सभी विषय से क्रुद्ध होकर माफिया अफसर हुसैन अपने व गुर्गों द्वारा पीड़ित सैय्यद मासुम अली को डरा धमका रहा है। कहता है इस बार मुंबई से गाव आ तुम्हें व तुम्हारे परिवार को जान से मरवा देंगे या झुठे मुकदमे मे फसा देंगे उपरोक्त विषयानुसार अफसर हुसैन व उसके अन्य साथियों ने कई बार पीड़ित को डरा धमका चुका है। जिससे पीड़ित सैय्यद मासुम अली को जान का खतरा बना है।

rkpnews@desk

Recent Posts

फेसबुक पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…

1 hour ago

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

2 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

3 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

3 hours ago

ब्रह्मपुर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; आधी ईंट और बिजली के तार से युवक की हत्या का खुला राज

नहर पुलिया के पास पुलिस ने दोनों आरोपितों को दबोचा, निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल…

3 hours ago

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, चार साल की मासूम ने भी गंवाई जान

प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की बाइट महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा…

5 hours ago