भारत नेपाल पत्रकार यूनियन के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष बने रमेश कुमार

निर्विरोध निर्वाचित हुए रमेश कुमार

सीतामढ़ी(राष्ट्र की परम्परा)
सीतामढ़ी भारत नेपाल पत्रकार यूनियन के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रमेश कुमार निर्विरोध चुने गए। रमेश कुमार हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार हैं । वहीं हिंदी दैनिक समाचार पत्र रोजाना टाइम्स के संयुक्त संपादक है। आपको बता दें कि ए यूनियन के संस्थापक सदस्य भी हैं। वे पूर्व में भी यूनियन के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होकर यूनियन के लिए कई तरह के कार्य किए । साथ ही साथ राष्ट्रीय सचिव के पद पर पूर्व में दो बार आसीन रहे। भारत नेपाल पत्रकार यूनियन के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संस्थापक राजू कुमार सोनी ने बताया कि जब यूनियन की स्थापना हुई तब से ही रमेश कुमार यूनियन से जुड़े हुए हैं। कहा कि उन्होंने यूनियन के लिए कई तरह के कार्य किया है। जिसकी आज तक प्रशंसा किया जाता है। भारत नेपाल पत्रकार यूनियन के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार के जीत दर्ज करने पर यूनियन के पत्रकार साथी एवं पदाधिकारियों ने कहा कि इनसे संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष भारत नेपाल पत्रकार यूनियन के गरिमा को बनाएं एवं पत्रकार के हित के लिए कार्य करने की बात कही। वहीं अपनी जीत पर सहयोग करने वाले सभी पत्रकार साथियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपने पद की गरिमा बनाते हुए निष्ठा पूर्ण कार्य करूंगा और अपने कार्य के और आप के विश्वास पर खरे उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष को लगातार बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। खासकर वाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि के माध्यम से पुलिस प्रशासन,नेता,अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता सहित बुद्धिजीवियों बधाई एवं शुभकामना दे रहे हैं। बधाई देने वालों में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कमल कुमार परिहार थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम, बेला थाना में पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर रमाशंकर कुमार, अपन माटी अपने लोग के संस्थापक सह पूर्व डीएसपी जय प्रकाश यादव, लोक गायिका रीना सिन्हा,नानपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार, पुपरी थानाध्यक्ष चंद्र भूषण कुमार,सशस्त्र सीमा बल 51वीं बटालियन के इंस्पेक्टर रमेश कुमार ग्वाला, जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह कुशवाहा,जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार केंद्र के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह चुम्मन, केंद्र के परिहार प्रखंड अध्यक्ष तेजनरायण यादव,कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार, डॉ राजीव कुमार,डॉ सुशील कुमार, डॉ एके राजा, डॉ जितेंद्र प्रसाद यादव, डॉ मुकेश कुमार आदि लोगों का तांता लगा हुआ है ‌

rkpnews@desk

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेलों की अहम भूमिका, महिलाओं की सहभागिता से सशक्त होता समाज: पूनम टंडन

पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 22 टीमें पहुंचीं गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

मकर संक्रांति पर नगर पालिका का जनकल्याणकारी आयोजन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद गौरा बरहज…

3 hours ago

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतर-विश्वविद्यालय युवा महोत्सव के लिए चयन प्रक्रिया शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के तरंग सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा सत्र…

3 hours ago

हिंदू सम्मेलन में मज़ार को लेकर बयान से बढ़ा विवाद, प्रशासन सतर्क

श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में उस समय सियासी और सामाजिक पारा चढ़ गया, जब…

4 hours ago

सिकन्दरपुर विधानसभा में सियासी हलचल, बाबू विमल राय सैकड़ों समर्थकों संग बसपा में शामिल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल उस समय तेज हो गई…

4 hours ago

वांछित दुष्कर्म व आईटी एक्ट का आरोपित बैरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध…

6 hours ago