नेपालगंज बॉके में सम्पन्न हुई भारत-नेपाल समन्वय बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में आसन्न सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से नेपालगंज, बॉके स्थित सॉल्टी होटल में भारत-नेपाल समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नेपाल साइड से बॉके व बर्दिया तथा इन्डिया साईड से जिलाधिकारी बहराइच डॉ. दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में बहराइच व श्रावस्ती जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, एस.एस.बी., वन सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान जिलाधिकारी बहराइच डॉ. चन्द्र ने आस्वस्त किया कि नेपाल में आसन्न आम चुनाव को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। सी.डी.ओ. बांके सूर्य बहादुर खत्री ने बताया कि आम चुनाव के दृष्टिगत नेपाल सरकार द्वारा 17 नवम्बर की मध्य रात्रि 12ः00 बजे से 20 नवम्बर की मध्य रात्रि 12ः00 बजे तक भारत-नेपाल सीमा आवागमन के लिए बन्द रहेगी। खत्री द्वारा इस अवधि में जनपद बहराइच व श्रावस्ती के अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की l
बैठक के दौरान इण्डिया साइड से जिलाधिकारी श्रावस्ती नेहा प्रकाश, पुलिस अधीक्षक बहराइच केशव कुमार चौधरी, श्रावस्ती के अरविन्द कुमार मौर्या, कमाण्डेण्ट एसएसबी 42वीं बटालियन के तपन कुमार दास, 59वीं बटालियन डिप्टी कमाण्डेण्ट शक्ति सिंह ठाकुर, 62वीं बटालियन आर.के राजेश्वरी, एसडीओ वन कतर्नियाघाट मनीष कुमार शर्मा ने भी सम्बोधित किया। जबकि नेपाल साइड से सी.डी.ओ. बर्दिया बन्धु प्रसाद बस्तोला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक के अन्त में दोनों देशों के अधिकारियों ने एक दूसरे को स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा फोटो सेशन में भाग लिया।
इस अवसर पर इण्डिया साइड से जिलाधिकारी बहराइच डॉ. दिनेश चन्द्र व श्रावस्ती की नेहा प्रकाश, पुलिस अधीक्षक बहराइच केशव कुमार चौधरी व श्रावस्ती के अरविन्द कुमार मौर्या, कमाण्डेण्ट एसएसबी 42वीं बटालियन के तपन कुमार दास व 62वीं बटालियन आर.के राजेश्वरी, 59वीं बटालियन डिप्टी कमाण्डेण्ट शक्ति सिंह ठाकुर, उप जिलाधिकारी नानपारा अजित परेश व मिहींपुरवा (मोतीपुर) ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय, एसडीओ वन कतर्नियाघाट मनीष कुमार शर्मा व आर.ओ. कतर्नियाघाट वी.के. मिश्रा तथा नेपाल साइड से सी.डी.ओ. बांके सूर्य बहादुर खत्री व बर्दिया के बन्धु प्रसाद बस्तोला, एसीडीओ बांके हरिप्रसाद शर्मा व बर्दिया के रमेश पाण्डेय, एसपी बांके श्याम कृष्ण अधिकारी व बर्दिया के वीरेन्द्र बहादर शाही, एसपी एपीएफ बांके जनकराज बसनेत व बर्दिया के जहर सिंह बूढ़ा, एसपीएनआईडी बांके नरेन्द्र राजगिरी व बर्दिया के प्रज्ज्वल खड़का, इस्पेक्टर बर्दिया महेश्वरी बिष्ट मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

6 minutes ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

9 minutes ago

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

1 hour ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

1 hour ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

1 hour ago

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

2 hours ago