भारत ने विश्व को श्रेष्ठ संस्कृति व ज्ञान दिया-चम्पत राय

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
विश्व में हिंदू ही ऐसा धर्म है जो नदियों को माता मानता है पर्यावरण की पूजा करता है समरसता का भाव रखता और सभी के सुख की कामना करता है। और ऐसा ही विश्व हिंदू परिषद के एकात्मकता स्तोत्र जो आपने विगत 10 दिनों में यहां पर रोज पढ़ा होगा उसमें भी वर्णित है। भारत ने ही पूरे विश्व को ध्यान और ज्ञान से अवगत कराया है। भारतीय सभ्यता मात्र एक भौगोलिक सीमा तक ही नहीं रही, इसका प्रभाव विश्वभर की संस्कृतियों पर पड़ा। वेद, पुराण, योग, आयुर्वेद, कला, साहित्य, शिल्प, वास्तुकला सहित जीवन जीने की आदर्श पद्धति ने असंख्य देशों, सभ्यताओं और जनजातियों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी”
विश्व हिंदू परिषद द्वारा गोरखपुर महानगर के संस्कृति पब्लिक स्कूल में विगत 10 दिनों से चल रहे परिषद शिक्षा वर्ग के समापन एवं दीक्षांत समारोह में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने उद्बोधन देते हुए उक्त विचार रखे।
उन्होंने आगे बताया कि पूर्व एशियाई देशों, मध्य एशिया, यूरोप तक भारतीय ज्ञान, परंपरा और जीवन-मूल्य पहुंचे, जिसने उनके धर्म, जीवनदृष्टि और शासन प्रणाली तक प्रभावित किया। यह दर्शाता है कि भारतीय सभ्यता ने शांति, एकात्मता, सहिष्णुता, परोपकार, ज्ञान व साधना की अनुपम भेंट व प्रेरणा विश्व को दी।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति ने विश्व को ज्ञान, विज्ञान, कला सहित उत्कृष्ट जीवन पद्धति दी। इसका प्रभाव अनेक देशों की मूल परंपरा, तक आया, जो उनके जीवन जीने, त्योहार मनाने, वेशभूषा अपनाने तक परिलक्षित होता है। इसका प्रमाण हमें अनेक स्थलों पर मिलने वाले शिलालेख, ग्रन्थ, प्रतीक चिह्न व परंपराओं से भी मिलता है।
हमारी सांस्कृतिक सीमाएं विशाल थीं, वर्तमान के अनेक देश जम्बूद्वीप भारतवर्ष के अभिन्न भौगोलिक भाग थे। आज वे राजनीतिक रूप से भिन्न इकाई जरूर हैं, परन्तु सांस्कृतिक रूप से वे हमारे ही अटूट अंग रहे हैं।
उन्होंने आह्वान किया कि हम अपनी श्रेष्ठ सांस्कृतिक परंपरा का गौरवबोध अनुभव कर सभी को इसकी जानकारी दे जिससे नई पीढ़ी को इसका गर्व हो सके।
वर्ग प्रमुख राज नारायण ने अतिथि और वरिष्ठ कार्यकर्ता का परिचय कराया मंच संचालन अश्विनी ओझा ने किया तथा प्रस्तावना विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत मंत्री नागेंद्र सिंह ने और आभार ज्ञापन प्रांत सह मंत्री मंगल देव चौबे ने किया।
कार्यक्रम गोरक्ष प्रांत संगठन मंत्री राजेश काशी प्रांत संगठन मंत्री नितिन कुमार,गोरक्ष प्रांत सह संगठन मंत्री दीपेश, गोरक्ष प्रांत मंत्री सह मंत्री सगुण श्रीवास्तव और मंगल देव चौबे महानगर संगठन मंत्री सोमेश, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ आर पी शुक्ल दुर्गेश त्रिपाठी, तारकेश्वर प्रांत संयोजक दुर्गेश राव विभाग संयोजक विनोद मिश्र, मंत्री शीतल गोपेश पाल, आर के सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ अजय सिंह पटेलआदि प्रशिक्षार्थियों के साथ उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

27 seconds ago

“जनगणना 2027: विकास, राजनीति और समाज का नया ब्लूप्रिंट”

भारत की जनगणना 2027: सुप्रीम कोर्ट की मुहर के साथ डेटा क्रांति की ओर बढ़ता…

33 seconds ago

आस्था का बाज़ारीकरण: वीआईपी दर्शन बनाम आम श्रद्धालु, बराबरी पर बड़ा सवाल

आस्था या सुविधा? वीआईपी दर्शन पर उठते गंभीर सवाल भारत में धर्म और आस्था केवल…

15 minutes ago

आभासी माध्यमों की भाषा से मौखिक परंपराओं को चुनौती: प्रो. जीएन देवी

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: प्रभाकर दुबे

सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…

2 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा, शंकर वाटिका में भव्य स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…

3 hours ago