इण्डिया गठबंधन की सरकार राशन की गुणवत्ता में करेगी सुधार-अखिलेश यादव

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
इण्डिया गठबंधन की जनसभा बुधवार को शाहजहांपुर में आयोजित हुआ, जिसमे अखिलेश यादव ने मंच से आए हुए भारी जनसमूह का अभिवादन किया। अखिलेश ने जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि, जो पहले चरण से हवा चली थी उसे जनता ने पलट दिया, जो झूठ के शहंशाह हैं उनकी विदाई आप लोगो को करना हैं उन्हें जीतने नहीं देना हैं। उन्होंने कहा ये लखनऊ वालों और दिल्ली वालों से मिलकर जो झूठे वादे किये हैं, उनका हिसाब किताब करने का समय आ गया है।
ये वही लोग हैं जिन्होंने कहा था आय दोगुनी हो जाएगी,लेकिन ये आय दोगुनी नहीं कर पाए। जब किसान हक कह लड़ाई लड़ने दिल्ली गया तो उनपर जुल्म किया गया। इन लोगों ने तीन काले कानून लोकसभा से पास करा लिया था, लेकिन किसानों ने काले कानून का विरोध किया।भाजपा वालों ने आंदोलन को खत्म करने के लिए सड़कों पर कीलें लगवा दीं, आरसीसी की दीवारें बना दी लेकिन किसान आंदोलन करने दिल्ली में डट गए।अखिलेश ने कहा- युवाओं ने नौकरी के लिए परीक्षा का फार्म भरा था, परीक्षा देने गए तो पर्चा लीक करा दिया। ये अपनी लीकेज नहीं रोक पा रहे हैं, नौजवानों को भरोसा था कि पुलिस की नौकरी मिल जाएगी। घर लौते तो पता चला कि पर्चा लीक हो गया फिर परीक्षा रद्द करनी पड़ी।हर विधानसभा में 2 लाख पच्चीस हजार इनका वोट कम हो गया। बीजेपी के लोग कैसे बचेंगे। अग्निवीर की 4 की साल नौकरी देकर ये लेाग फिर से युवाओं को खेत में पहुंचा देंगे। समाजवादी लोग अग्निवीर को स्वीकार नही करेंगे। इसको समाप्त किया जाएगा।अखिलेश ने कहा- खाकी वर्दी वाले हमारी बहुत मदद करते हैं किन्तु कभी अनुशासन बनाने के लिए सरकार के इशारे पर हम लोगों को डराते भी हैं। मन ही मन ये आपके पक्ष में भी हैं। इनको भी डर लग रहा है कि अभी तो फौज की 4 साल की नौकरी हो गई है, कहीं बीजेपी वाले आ गए तो खाकी की नौकरी तीन साल की हो जाएगी। सपा प्रमुख ने कहा- क्या आपको पता था कि हवाई अड्डे, बंदरगाह, एलआईसी बिक जाएगी। आधी रात को नोटबंदी हो जाएगी ,ये क्या किसी को पता था, आप लोग सावधान हो जाओ। बस इनको वोट चाहिए था। पहले राशन में रिफाइंड, दालें, चना और तिल मिल रहा था नमक मिल रहा था। आज क्या क्या मिल रहा है। इण्डिया गठबंधन की सरकार राशन की गुणवत्ता सुधारेगी, पूरा राशन देगी और पैकेट वाला आटा देगी, जो मार्केट में आता है। हम राशन फ्री में देंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

1 hour ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

2 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

2 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

2 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

12 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

15 hours ago